मुंबई।मुंबई में गणेश मंडलों ने 18 सितंबर से शुरू होने वाले गणपति उत्सव के लिए अपने पंडालों की थीम तैयार कर ली है। किसी पंडाल ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण तो किसी ने अयोध्या के राम मंदिर को थीम बनाया है। पूरा शहर 10 दिवसीय उत्सव के लिए तैयार है, जिसका समापन 28 सितंबर को होगा। लोग सजावट के सामान, फूल और पूजा सामग्री की खरीद के लिए शहर के लोकप्रिय शॉपिंग स्थलों दादर, क्रॉफर्ड मार्केट और लोहार चॉल में उमड़ रहे हैं। इस वर्ष लोगों को एक अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, क्योंकि शहर के गणपति मंडल अपने पंडालों के लिए आकर्षक विषयगत सजावट लेकर आए हैं। पंडाल-हॉपरों को चंद्रयान -3 लॉन्च, अयोध्या राम मंदिर और मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350 वीं वर्षगांठ की थीम देखने को मिलेगी, जिसे शहर के बड़े मंडलों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। जबकि अधिकांश बड़े मंडल पहले ही पिछले कुछ हफ्तों में भव्य जुलूसों में अपनी मूर्तियों को पंडालों में ला चुके हैं। शहर के सबसे प्रसिद्ध गणेशों में से एक, लालबागचा राजा की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के मध्य मुंबई के लालबाग आने की उम्मीद है, इसके बाद माटुंगा में जीएसबी सेवा मंडल के गणपति पर भी लोगों के भारी संख्या में आने की उम्मीद है। इनके अलावा लोगों को गिरगांव के खेतवाड़ी इलाके में शहर के सबसे ऊंचे 45 फीट के गणेश भी देखने को मिलेंगे। जीएसबी सेवा मंडल का ‘महागणपति’, जो संभवतः भारत की सबसे अमीर मूर्ति के रूप में प्रसिद्ध है और हमेशा अपने भव्य तरीके से सजाए जाने के लिए शहर में चर्चा का विषय रहता है, इस साल 66.5 किलोग्राम सोने के आभूषणों से जगमगाएगा। गणपति की सजावट के लिए 295 किलोग्राम चांदी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। जीएसबी सेवा मंडल के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि शहर के पूर्वी हिस्से में किंग्स सर्कल में मंडल अपना 69वां वर्ष मना रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के तहत चेहरे की पहचान करने वाले कैमरों की स्थापना पहली बार की जा रही है। उन्होंने बताया, “मंडल ने इस साल 360.40 करोड़ रुपये का बीमा कवर लिया है। भक्तों के लिए आयोजकों ने क्यूआर कोड और डिजिटल लाइव मैकेनिज्म पेश किया है। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के सफल निर्माण और उद्घाटन के लिए एक होम (अग्नि आधारित अनुष्ठान जिसे ‘हवन’ भी कहा जाता है) के साथ-साथ अन्य अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
चंद्रयान और राम मंदिर की थीम पर बन रहे पंडाल, 66 किलो सोने से बनेंगे महागणपति; होंगे भव्य दर्शन

TAGGED:
#crime mumbai, #mumbai, #mumbai crime, #navi mumbai, ab mumbai ke, biyavar association mumbai, bollywood mumbai, chemburmumbai, crime in mumbai, crime in navi mumbai, maharashtra mumbai kalyan, mumbai, mumbai best, mumbai best bus, Mumbai bjp, mumbai bollywood, mumbai Congress, mumbai crime, mumbai crime news
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
khanij upadhyay
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -
Latest News
जेल के अंदर कैदी ने लगाया 27 लाख का चूना
ठाणे
महाराष्ट्र
मुंबई
राज्य
सभी खबरे
September 24, 2023
पूर्व मंत्री के बेटे पर केस दर्ज
ठाणे
महाराष्ट्र
मुंबई
राज्य
सभी खबरे
September 24, 2023
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ठाणे
महाराष्ट्र
मुंबई
राज्य
सभी खबरे
September 24, 2023