मुंबई: दिल्ली की 28 वर्षीय महिला फैशन डिजाइनर के साथ मुंबई में बलात्कार करने का मामले सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपने व्यवसायी मित्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि व्यवसायी ने उसके साथ मुंबई में घर पर बलात्कार किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि महिला फैशन डिजाइनर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता दिल्ली से मुंबई आई थी और आरोपी के साथ उसके घर पर रह रही थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने इस संबंध में बुधवार शाम खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह पहली बार मुंबई आई थी। वह मुंबई घुमने के लिए पश्चिमी उपनगर खार इलाके में रहने वाले अपने व्यवसायी मित्र के घर पर ठहरी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
दिल्ली की फैशन डिजाइनर से मुंबई में बलात्कार, बिजनेसमैन पर लगा आरोप, केस दर्ज

TAGGED:
#crime mumbai, #mumbai, #mumbai crime, #navi mumbai, ab mumbai ke, biyavar association mumbai, bollywood mumbai, chemburmumbai, crime in mumbai, crime in navi mumbai, maharashtra mumbai kalyan, mumbai, mumbai best, mumbai best bus, Mumbai bjp, mumbai bollywood, mumbai Congress, mumbai crime, mumbai crime news
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
khanij upadhyay
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -
Latest News
जेल के अंदर कैदी ने लगाया 27 लाख का चूना
ठाणे
महाराष्ट्र
मुंबई
राज्य
सभी खबरे
September 24, 2023
पूर्व मंत्री के बेटे पर केस दर्ज
ठाणे
महाराष्ट्र
मुंबई
राज्य
सभी खबरे
September 24, 2023
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ठाणे
महाराष्ट्र
मुंबई
राज्य
सभी खबरे
September 24, 2023