By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
BB NewsBB News
  • होम
  • ठाणे
    • मुंबई
    • एडिटर
    • सार समाचार
  • देश
    • राजनीती
  • राज्य
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • बिहार
    • राजस्थान
  • वर्ल्ड
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • स्पोर्ट्स
Search
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बारिश के साथ होगा बप्पा का आगमन?
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने नागपुर के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
September 24, 2023
जेल के अंदर कैदी ने लगाया 27 लाख का चूना
September 24, 2023
पूर्व मंत्री के बेटे पर केस दर्ज
September 24, 2023
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
September 24, 2023
विद्रोही ( महाराज) ने किया श्री रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील दामोदर दुबे का भव्य सत्कार 
September 24, 2023
Aa
BB NewsBB News
Aa
  • होम
  • ठाणे
  • देश
  • राज्य
  • वर्ल्ड
  • एंटरटेनमेंट
  • बिज़नेस
  • स्पोर्ट्स
Search
  • होम
  • ठाणे
    • मुंबई
    • एडिटर
    • सार समाचार
  • देश
    • राजनीती
  • राज्य
    • दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • बिहार
    • राजस्थान
  • वर्ल्ड
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • स्पोर्ट्स
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BB News > Blog > महाराष्ट्र > ठाणे > बारिश के साथ होगा बप्पा का आगमन?
ठाणेमहाराष्ट्रमुंबईराज्यसभी खबरे

बारिश के साथ होगा बप्पा का आगमन?

khanij upadhyay
khanij upadhyay
Updated 2023/09/17 at 6:25 PM
Share
4 Min Read
SHARE

जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

मुंबई : मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम मच चुकी है। मंगलवार को गणपति बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच, मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग (IMD Mumbai) ने सोमवार तक मुंबई व उससे सटे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालाँकि शनिवार को दिनभर मुंबई व उपनगरों में कुछ खास बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने 19 सितंबर यानि गणेश चतुर्थी पर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसलिए माना जा रहा है कि गणेश जी के आगमन के दौरान बारिश बाधा नहीं बनेगी। मौसम विभाग के अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य भर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से 21 सितंबर तक राज्य में ज्यादा बारिश की संभावना फ़िलहाल नहीं है। चूंकि आज गणपति के आगमन से पहले का आखिरी रविवार है, इसलिए खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार की तरफ निकल रहे है। ऐसे में बारिश का कमजोर होना उनके लिए अच्छी बात है।

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुताबिक, मुंबई शहर, पूर्वी उपनगर और पश्चिमी उपनगर में शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक क्रमश: 3.94 मिमी, 8.83 मिमी और 2.84 मिमी औसतन बारिश हुई। जबकि मुंबई शहर और उपनगरों में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होगी। वहीँ, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गयी है।

48 घंटे में कहा होगी भारी बारिश?

रविवार को ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, नंदुरबार, नाशिक और धुले जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ, सोमवार को सिर्फ पालघर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पालघर में एकाकी स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। आज नाशिक और नंदुरबार के घाट इलाकों में भीषण बरसात की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इसके अलावा दक्षिण कोंकण में रायगढ़ और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, सोमवार को राज्यभर में हलकी से मध्यम बारिश की ही संभावना है। उसके बाद, मंगलवार और बुधवार दोनों दिन उत्तरी कोंकण के साथ-साथ दक्षिणी कोंकण क्षेत्र में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसलिए संभावना है कि डेढ़ दिन के गणपति विसर्जन के दौरान भी मुंबईकरों के साथ-साथ ठाणे और पालघर इलाके के नागरिकों को बारिश से कोई परेशानी नहीं होगी।

उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र को राहत की उम्मीद

महाराष्ट्र में मराठवाडा के किसान अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक केएस होसालिकर ने कहा, मॉनसून की मौजूदा स्थिती को देखें तो उत्तरी मध्य महाराष्ट्र को सक्रिय बारिश से फायदा हो सकता है। लेकिन बारिश की कमी झेल रहे अन्य क्षेत्रों को लेकर चिंता कायम है।

Related

You Might Also Like

उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने नागपुर के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

जेल के अंदर कैदी ने लगाया 27 लाख का चूना

पूर्व मंत्री के बेटे पर केस दर्ज

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विद्रोही ( महाराज) ने किया श्री रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील दामोदर दुबे का भव्य सत्कार 

TAGGED: #crime mumbai, #mumbai, #mumbai crime, #navi mumbai, ab mumbai ke, biyavar association mumbai, bollywood mumbai, chemburmumbai, crime in mumbai, crime in navi mumbai, maharashtra mumbai kalyan, mumbai, mumbai best, mumbai best bus, Mumbai bjp, mumbai bollywood, mumbai Congress, mumbai crime, mumbai crime news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
khanij upadhyay September 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमरावती में गहरी खाई में गिरी कार; 5 की मौत, 24 जख्मी
Next Article वसई-विरार: गिरोह ने सरकारी नौकरी के 30 उम्मीदवारों को ठगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने नागपुर के प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
ठाणे महाराष्ट्र मुंबई राज्य सभी खबरे September 24, 2023
जेल के अंदर कैदी ने लगाया 27 लाख का चूना
ठाणे महाराष्ट्र मुंबई राज्य सभी खबरे September 24, 2023
पूर्व मंत्री के बेटे पर केस दर्ज
ठाणे महाराष्ट्र मुंबई राज्य सभी खबरे September 24, 2023
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ठाणे महाराष्ट्र मुंबई राज्य सभी खबरे September 24, 2023
BB NewsBB News
Follow US

© 2022 BB News All Rights Reserved. Design By A

  • होम
  • देश
  • राजनीती
  • बिज़नेस
  • भोजपुरी

Removed from reading list

Undo
Go to mobile version
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?