भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघावनी की भोजपुरी फिल्म ‘बागी-एक योद्धा’ 21 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जा रही है। फिल्म का निर्माण जेआर प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव का जबरदस्त ऐक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा, वहीं काजल राघवानी खेसारी के साथ रोमांस का तड़का लगाती दिखाई देगी। इसके अलावा इस फिल्म का गाना ‘वॉट्सऐप के मेसेज बन के धनिया’ का विडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जो की कभी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। गाने के विडियो में खेसारी लाल और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। गाने का बोल है- मिले खातिर आ जा बेकरार हम बानी, तोहरो मन करैला कि ना हो। इसके जवाब में खेसारी लाल यादव कहते हैं- वॉट्सऐप के मेसेज बनके धनिया एही बेरा चल आईं का हो। फिल्म का म्यूजिक भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्डस भोजपुरी ने खरीद है। जोकि भोजपुरी इंडस्ट्री में जब से आई है तब से तहलका मचा रही है। कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार है। जो आज भोजपुरी इंडस्ट्री की दशा और दिशा बदलने का काम कर रही है। फिल्म के निर्माता जयंत घोष एवं सह-निर्माता कलीम खान हैं, जबकी फिल्म का निर्देशन शेखर शर्मा ने किया है। फिल्म को संगीत से मधुकर आनंद ने सजाया है। फिल्म के रिलिक्स कवि प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं।
So sweet picture
So sweet pictures…