उत्तर प्रदेश प्रयागराज पुलिस ने पंतनगर पुलिस को किया सूचित
मुंबई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस की हद से भगाकर लाई गई एक 16 वर्षीय नाबालिग का फर्जी डाकुमेंट बनवा कर पंतनगर पुलिस की हद के एक लड़के के शादी करवाने के मामले में कामराज नगर के भाजपा वार्ड अध्यक्ष देवेन्द्र रतलम के खिलाफ नोटिस जारी किए जाने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के सरायम मेराज पुलिस ने घाटकोपर पंतनगर की हद से एक 16 वर्षीय लड़की और उसे भगाकर लाने वाले 23 वर्षीय लड़के को पुलिस ने बरामद किया था।उक्त लड़की को बहला फुसला कर उसके फर्जी डाकुमेंट बनवा कर उसकी शादी करवाया गया।इस काम को कामराज नगर वार्ड 133 के भाजपा वार्ड अध्यक्ष देवेन्द्र रतलम ने करवाया था।जिसकी एवज में रतलम ने लड़के के बाप से अच्छी खासी रकम ली।और लड़की लड़के को रहने के लिए मकान मुहैया कराया।इतना ही नही लड़की की उम्र 19 साल दिखाने के लिए रतलम ने आधार कार्ड व पेनकार्ड भी फर्जी बनवाए।पुलिस सूत्र बताते हैं की जब प्रयागराज पुलिस आरोपी लड़के और लड़की को लेकर उत्तर प्रदेश पहुंची तो लड़की ने पुलिस को जो बयान दिए वह और चौकाने वाले निकले।पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया है की यह सब काम लड़के के पिता भोला मोर्या,भाजपा के देवेन्द्र रतलम और लड़के ने किया है।

सभी फर्जी डाकुमेंट देवेन्द्र रतलम ने बनवाए है।उसने यह भी बताया की रतलम कहता था की भाजपा सांसद मनोज कोटक व विधायक पराग शाह से उसकी अच्छी पहचान है कुछ भी होगा तो वह लोग संभालेंगे।उसके बाद इन लोगो ने बहला फुसलाकर उसकी शादी करवाई है। बता दें की प्रयागराज सरायम मेराज पुलिस ने लड़की के बयान और अन्य साक्षय के आधार पर पंतनगर पुलिस से संपर्क कर देवेन्द्र रतलम की पूरी हिस्ट्री निकाली और सूत्रो से जानकारी लेकर रतलम के खिलाफ नोटिस जारी की है और उसे नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर उत्तर प्रदेश,प्रयागराज,सरायम मेराज पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहकर अपना बयान दर्ज कराने का दिशा निर्देश दिया है।इधर अब इस मामले की जानकारी मिलते ही घाटकोपर पूर्व के भाजपाइयों में खलबली मच गई है।