मुंबई। चेंबूर ईष्ट रीजन कार्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देश पर डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की 132 वी जयंती पर पूर्वी उपनगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया था।जिससे किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके। चेंबूर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत और पुरुषोत्तम कराड के मार्गदर्शन में पुरे रीजन के हर संवेदनशील इलाको में पुलिस का कडा बंदोवस्त था।शुक्रवार जुमा की नवाज के बाद तो पुलिस काफी एलर्ट मोड़ में देखी गई।एक अधिकारी ने ऑफ द रिकार्ड बताया की घाटकोपर के रमाबाई कालोनी चेंबूर के सिद्धार्थ कालोनी व तिलक नगर के पी एल लोखंडे मार्ग पर बहुसंख्य आंबेडकरी जनता रहती है।जहां कभी भी कोई भी गड़बड़ी ना हो इसका ख्याल रखा जाता है।तिलकनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले ने अपने अधीन काम करने वाली महिला पुलिस अधिकारी पोर्णिमा हांडे व उनकी सहयोगी अधिकारियो को पुरे पी.एल. लोखंडे मार्ग की कमान दी थी।इसी तरह पंतनगर के रविदत्त सावंत ने यहां के हर इलाके में अपनी पूरी फ़ौज तैनात कर किसी भी गड़बड़ी से निपटने की पूरी तैयारी की थी।रमाबाई कालोनी कामराज नगर में विशेष रूप से पुलिस की पैनी नजर थी।इसी तरह चेंबूर के सिद्धार्थ कालोनी सुभाष नगर में पुलिस का कडा पहरा था।तिलक नगर पुलिस ने रिपाई का गढ़ माने जाने वाले पुरे परिछेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा लगा था।पुलिस निरीक्षक विलास राठौड़ के मार्ग दर्शन में यहां के एपीआई राहुल वाघमारे,पुलिस अधिकारी अजय गोल्हार,यहां की डैशिंग महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर पोर्णिमा हांडे,सीमा बाबर व अन्य पुलिस अधिकारी पूरी तरह मुस्तैदी से तैनात पाए गए।इसी तरह शिवाजी नगर,
देवनार,
ट्रांबे, नेहरूनगर,
मानखुर्द,
विक्रोली,
घाटकोपर,
विक्रोली पार्कसाइट,
कांजुरमार्ग,
भांडुप,
नवघर,
मुलुंड,
कुर्ला, साकीनाका पुलिस थानो की हद में भी पुलिस का कड़ा बंदोवस्त डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर देखा गया।जिसके चलते पुरे शहर में कही भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
ईष्ट रीजन के चप्पे चप्पे पर पुलिस का रहा पहरा, बाबा साहेब की जयंती पर कड़ा बंदोबस्त

ब्रजेश मेहर : फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। ब्रजेश मेहर ने एक समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही बॉलीवुड-भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, ब्रजेश मेहर ने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।
Leave a comment
Leave a comment