रजिस्ट्रेशन फीस लेकर व टॉस्क देकर लाखो की रकम
एक नाइजेरियन सहित 5 लोग हुए गिरफ्तार
मुंबई। मुलुंड पुलिस ने ऑन लाइन फ्राड के एक मामले की जांच पड़ताल करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं।पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी नाइजेरियन बताया जाता है। मुलुंड पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के.कोथिबिरे ने बताया की हमारी पुलिस ने गत दिनों एक ऑन लाइन फ्राड का मामला दर्ज किया था।इस मामले की जांच पड़ताल यहां की सायबर टीम कर रही थी।पुलिस ने जब उक्त मामले की जांच शुरू की तो उनके पास आरोपियों का कोई सुराग नहीं था।बताया जाता है की यहां के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक व अपराध निरीक्षक आदिनाथ गावडे,संजय पोपलघट के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शिवानंद आपुणे व उनकी टीम ने तांत्रिक जांच पड़ताल कर आरोपियों को खोज निकाला है।सूत्रो का कहना है की इस मामले में पुलिस ने अथक प्रयास करके कर्नाटक के बेंगलोर से मोहम्मद आजम नईमुददीन कादर (34) को गिरफ्तार किया है।उसके बाद इस मामले अजय जगदीश पाठक (34), मोहम्मद इमरान खान (42),जाकिर हुसेन अंसारी (52) को पालघर के नालासोपारा से व सोपुलु सैमुवल नामक नाइजेरियन (43) को भी नालासोपारा से ही गिरफ्तार किया है जो की एक किराए के मकान में रहता था।सूत्रो का कहना है की मुलुंड पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 14 एटीएम कार्ड,13 चेकबुक,4 पासबुक,20 मोबाइल,2 लैपटॉप व 11 सिमकार्ड बरामद किया है।मुलुंड पुलिस पकड़े गए आरोपियों से अब यह जानकारी हासिल करने में जुटी है की इन आरोपियों ने और कितने लोगो को अपना शिकार बनाया है।जिसकी जांच पड़ताल मुलुंड पुलिस कर रही है।