top of page
Writer's pictureBB News Live

2 लाख से अधिक के गुटखे के साथ युवक गिरफ्तार



तिलक नगर पुलिस का गुटखा माफिया पकड़ो अभियान


मुंबई. चेंबूर तिलक नगर पुलिस ने करीब दो लाख रुपए के प्रतिबंधित गुटखे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।जिसकी पुष्टि यहां के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुनील काले ने की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक नगर के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुनील काले की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की कुछ लोग टेम्पो क्रमांक एम-एच.04- के.एफ.7216 में भरकर महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा छेड़ा नगर स्थित सर्विस रोड पर किसी व्यापारी को डिलवरी देने आने वाले हैं।यह सुचना पक्की करके श्री काले ने वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर एक टीम का गठन किया।उस टीम के मुखिया की जिम्मेदारी यहां के पीएसआई देशमुख को दी गई।श्री देशमुख ने अपनी टीम के साथ तय समय व तय स्थल पर घेराबंदी किया।


तिलक नगर पुलिस के अनुसार जैसे ही सूचित टेम्पो छेड़ा नगर सर्विस रोड पर दिखाई दिया पुलिस फौरन घेराबंदी करके उक्त टेम्पो की जांच पड़ताल किया।जिसमे 5 बोरी प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ है।जिसकी कुल कीमत 2 लाख 1 हजार 600 रुपए बताए जाते हैं।टेम्पो में सवार सुहास नवनाथ जाधव (30) के खिलाफ पीएसआई देशमुख व उनकी टीम ने अपराध क्रमांक 464/2022 भादवी 328,179,188,272,273 सह अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज सुहास जाधव को को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।तिलक नगर पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी सुहास जाधव को यहां की दक्ष महिला पुलिस अधिकारी पोर्णिमा जी. हंडे ने कल शिवडी न्यायालय में पेश की जहां पर मा. न्यायाधीश ने 6 जून तक आरोपी को पुलिस हिरसात में रखने का आदेश दिया है।सूत्रो के अनुसार पुलिस अब इस मामले में यह जानकारी जुटाने के प्रयास में है की पकड़े गया आरोपी उक्त गुटखा किसके पास से मुंबई में लाया है और किसको डिलवरी देने वाला था।

Commentaires


bottom of page