top of page
Writer's pictureBB News Live

24 घन्टे के भीतर 42 वर्षीय महिला के हत्यारे गिरफ्तार



जादू टोना के शक में हुई 42 वर्षीय महिला की हत्या


मुंबई। वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस की हद में एक 42 वर्षीय महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।हत्या के इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।हत्या की इस घटना में मृतक महिला का 25 वर्षीय बेटे का भी समावेश बताया जाता है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वडाला स्थित पंचशील नगर साल्ट पेन रोड आनंदवाड़ी में निर्मला विजय ठाकुर 42 नामक महिला रहती थी।पुलिस के अनुसार 4 जून को रात 1 बजे से सुबह 6 बजे के बीच निर्मला की अज्ञात हत्यारो ने हत्या कर दिए थे।यह मामला पुलिस ने अपराध क्रमांक 182/2022 भादवी 302 के तहत दर्ज किया था।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,पुलिस उपायुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त व वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।पुलिस निरिक्षक कालडोके,उगले व माने की देखरेख में एपीआई खुले व रणवरे की टीम ने मामले की जांच शुरू किया तो पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था।बावजूद पुलिस ने आसपास के छेत्रो के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमे एक संसयित आरोपी का सुराग लग गया।पुलिस को सुचना मिली की मृतक महिला व उसके बेटे में जादू टोना की बात को लेकर हमेशा झगड़ा होता रहता था।हत्यारो को शक था की मृतक महिला द्वारा किए जा रहे जादू टोना के चलते उनकी शादी नहीं हो रही है।बस क्या इतना सुराग मिलते ही पुलिस ने मृतक महिला के बेटे अक्षय विजय ठाकुर (25) कोमल दत्तात्रय भोईलकर (22) व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।सूत्र बताते हैं की आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है।मामले की अधिक जांच पुलिस अब भी कर रही है।

Comments


bottom of page