top of page
Writer's pictureBB News Live

पांच करोड़ नगद व पांच करोड़ की दूकान मांगने वाली रेनू शर्मा की हुई गिरफ्तारी

सामाजिक न्याय मंत्री की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

इंदौर से मुंबई पुलिस ने लिया कस्टडी


मुंबई। पिछले एक साल से रह रह कर सुर्ख़ियो में रहने वाली रेनू शर्मा को आखिर मुंबई पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।रेनू की यह गिरफ्तार राज्य के सामजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की शिकायत पर होने की जानकारी मिली है।


गौरतलब है की रेनू शर्मा ने राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे को ब्लैक मेल करते हुए कहा था की एक कागज पुलिस को देने पर आपका मंत्री पद खतरे में आ गया था।उसने यह भी कहा की कुछ वैसे ही ऐसा करुँगी की तुम्हारी पूरी तरह बदनामी भो होगी और मंत्री पद भी चला जाएगा।अगर इन सब से बचना हो तो 5 करोड़ नगद व 5 करोड़ की दूकान जल्द से जल्द दे दो।


बता दें की गत वर्ष भी किसी के बहकावे में आकर उसी रेनू शर्मा ने धनंजय मुंडे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।उसके बाद उसने खुद होकर वह मामला वापस ले लिया था।आज वही रेनू शर्मा पुनः श्री मुंडे को ब्लैकमेल कर रही थी।जिसकी शिकायत मुंडे ने मुंबई क्राइम ब्रांच में किया था।पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पुलिस को पता चला की रेनू शर्मा मध्य प्रदेश के इंदौर में है।मुंबई पुलिस की विशेष टीम इंदौर पहुंच कर रेनू को हिरासत में लिया।वहां के अदालत में पुलिस ने पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया।उसके बाद कल यानी 21 अप्रैल को रेनू शर्मा को मुंबई न्यायालय में पेश किया गया जहां रेनू शर्मा को मा.न्यायालय रेनू को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।

Comments


bottom of page