top of page
Writer's pictureBB News Live

एक्शन रोमांस कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'पॉकेटमनी' का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य उमंग स्टूडियो में जोरों पर



सूर्य संस्कृति एवं भारद्वाज फिल्म कृत भोजपुरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म "पॉकेटमनी : एचीव द गोल" का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों जोरशोर से उमंग स्टूडियो, मोतीलाल नगर, गोरेगांव (पश्चिम), मुंबई में चल रहा है।


महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत भोजपुरी फिल्म "गंगा" फेम गीतकार - संगीतकार अशोक घायल इस पॉकेटमनी के निर्देशक हैं। निर्माताद्वय प्रदीप भारद्वाज और सी. शेखर की फिल्म "पॉकेटमनी - एचीव द गोल" के मुख्य कलाकार – आशीष सिंह बंटी, पंकज मेहता, शिवम, अनिमेष पांडेय, टि्वंकल झा, राशि व नताशा हैं।


इनके अतिरिक्त नकारात्मक भूमिका में मेगा टेलीविजन धारावाहिक 'महाभारत' के शकुनि फेम गूफी पेंटल तथा उसी मेगा टीवी सीरियल के अर्जुन के रूप में लोकप्रिय अर्जुन (फीरोज) भी हैं। सहयोगी कलाकारों में राजमोहन, सुमंत मिश्र, सुनैना, सत्या शुक्ला, शिवा, गणेश, पुण्यमय, कन्हैया, राजू तथा पन्ना हैं।


कॉलेज में हफ्ता वसूली, रैगिंग से बिगड़ते छात्रों के कैरियर की पृष्ठभूमि पर बनी एक्शन रोमांस कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में छह कर्णप्रिय गाने हैं। गीत व संगीत अशोक घायल का है। फिल्म के गाने सुदेश भोंसले, कल्पना, अर्जुन, सायरा खान, सुमीत मिश्रा व सेतु सिंह ने गाये हैं। कोरियोग्राफर नरेन्द्र शर्मा, एक्शन डायरेक्टर श्रवण कुमार, सिनेमैटोग्राफर राजेश वर्मा एवं मनीष पटेल और सह निर्माता उत्तम व प्रभु हैं।

Comments


bottom of page