top of page
Writer's pictureBB News Live

सहायक पुलिस निरीक्षक दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार




भिवंडी। भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक शरद पवार को ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने नारपोली पुलिस स्टेशन में ही दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को 16 वर्षीय लड़की का योगेश रवि शर्मा ने अपहरण कर लड़की की हत्या कर दी है और हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए लड़की के शव को दफनाकर को दफना दिया। इस हत्या का खुलासा 7 दिसंबर को हो गया था।

नारपोली पुलिस द्वारा दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में आरोपी आयुष वीरेंद्र झा, मनोज नारायण टोपे, अनिकेत तुकाराम खरात, शिवाजी धनराज माने, संतोष सत्यनारायण ताटीपामुल को गिरफ्तार किया, जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शरद पवार कर रहे थे। आरोपी अनिकेत खरात का नाम अपराध से कम करने के लिए अन्यथा परिवार के सदस्यों को मामले में फंसाने की धमकी जांचकर्ता सहायक पुलिस निरीक्षक शरद पवार ने दी थी। उसके बदले उन्होंने 5 लख रुपए की मांग की थी।

इसके बाद अनिकेत की मां समझौते के तौर पर दो लाख रुपए देने को तैयार हो गईं। इसके बाद महिला ने ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई। महिला द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह ठाणे एंटी करप्शन डिपार्टमेंट की टीम ने घूस लेने वाले पुलिस अधिकारी शरद पवार को नारपोली पुलिस स्टेशन में घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। खबर लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Comments


bottom of page