top of page
Writer's pictureBB News Live

अयोध्यावासियों के साथ अनदेखी मुंबई से अयोध्या के लिए एक भी दैनिक ट्रेन नहीं


मुंबई। रेल मंत्रालय जहां एक तरफ पूरे देश के कोने _कोने तक रेल मार्गों का जाल बिछाने की कवायद में हरसंभव प्रयासरत है वहीं देश के जाने माने धार्मिक स्थल अयोध्या के लिए मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन न होने से अयोध्या और फैजाबाद के इर्द गिर्द के निवासियों में रोष व्याप्त है। खास बात यह है कि राममंदिर के निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद से संपूर्ण देश और विदेश तक के पर्यटकों का निरंतर आवागमन शुरू हो चुका है। उसके बाद भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक भी दैनिक ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। जिसके कारण मुंबई से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन एक दैनिक ट्रेन चलाने की मांग रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मुंबई प्रदेश वाहतुक आघाड़ी के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने रेल मंत्री से की है। रेल मंत्री और केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले को दिए गए एक पत्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया मुंबई प्रदेश वाहतुक आघाड़ी के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने बताया कि आज अयोध्या का नाम देश के जाने माने धार्मिक स्थलों में से एक है। जबसे राममंदिर का निर्माण शुरू हुआ है देश के कोने कोने से लोगों के अंदर एक जिज्ञासा है कि एक बार उन्हें राममंदिर का दर्शन करने का अवसर मिले। लेकिन दुख की बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विदेश से लोगों का आवागमन होता रहता है और वे अयोध्या जाना चाहते हैं लेकिन दैनिक ट्रेन न होने से उनकी मनोकामना पूरी नहीं हो पा रही है। राजा भाऊ सोनटक्के के अनुसार मुंबई से अयोध्या के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें साकेत और फैजाबाद सुपर फास्ट चलाई जा रही हैं लेकिन इन ट्रेनों का गर्मी में टिकट मिलना नाकों चने चबाने के बराबर है। राजा भाऊ सोनटक्के ने गर्मी के इस मौसम में दूरदराज की ट्रेनों में यात्रियों के स्वास्थ्य की देख भाल के लिए रेल मंत्री से सभी ट्रेन में डॉक्टरों को तैनात किए जाने की मांग की है। इसके अलावा जाने माने धार्मिक स्थल अयोध्या के लिए मुंबई से दैनिक ट्रेन चलाने की मांग की है।


Comments


bottom of page