top of page
Writer's pictureBB News Live

बकरा ईद के मद्देनजर देवनार कसाई खाने में

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मुलाकात 

 



मुंबई: आगामी 10जुलाई को बकरा ईद हैं। ऐसे में देवनार कसाई खाने में बड़ी संख्या में बकरे लाए जाते हैं। जिसके कारण देवनार कसाई खाने की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए गत दिनों मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक अशोक भाई जगताप के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस  के महासचिव वसीम जावेद खान के मार्गदर्शन में कांग्रेस का एक शिष्टमंडल देवनार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवि अडाने से मिला। इस दौरान बकरा ईद पर देवनार पशुवध गृह की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सविस्तार चर्चा कर होने वाली समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकर्षित कराया।


प्रतिनिधि मंडल में मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के महासचिव व ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान,जिला कांग्रेस मायनरिटी सेल के अध्यक्ष नसीम सिद्दिकी,स्लम सेल के अध्यक्ष वसंत कुम्भार,हाजी हसीबऊल्लाह खान,पूर्व नगर सेविका आस्मा शेख,धनाजी धायगुडे,अभिमन्यु सरक,कनीज फातिमा,नसीम केबलवाले,फखरुद्दीन खान के अलावा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं सहित कई सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल थे।


बतादें कि मुंबई महानगर पालिका ने देवनार में लगभग 80 एकड भूमि पर एशिया का सबसे बड़ा पशुवध गृह का निर्माण किया है। यहां  बकरा ईद से 10 दिन पहले से ही राजस्थान, गुजरात,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और हरियाणा,जम्मू कश्मीर तक से पशु व्यापारी देवनार की मंडी में बकरे बेचने के लिए लेकर आते हैं।और बकरों के खरीदारों की संख्या हज़ारों नहीं बल्कि लाखों में होती है।लोगों की भारी भीड़ और छोटे बड़े वाहनों के कारण यहाँ यातायात और लोगों के आवागमन की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या के उचित समाधान और देवनार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ही मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल देवनार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रवि अडाने से मिला।और बकरा ईद पर होने वाली समस्याओं को संज्ञान में लाने के लिये पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल का आभार जताया।

Comments


bottom of page