top of page
Writer's pictureRavi Nishad

चेंबूर छेड़ा नगर के 500 से अधिक झोंपड़ों पर चला बुलडोजर।

चेंबूर छेड़ानगर के 500 झोपडो पर चला बुलडोजर।

बरसात में मनपा प्रशासन का चला हथौड़ा।

मुंबई।

चेंबूर मनपा एम पश्चिम विभाग के अधीन के छेड़ा नगर स्थित सावित्रीबाई फुले नगर रहिवासी संघ के करीब 500 झोपडा तोड़ने का काम 24 जून 2024 को मनपा प्रशासन ने किया है।इतना ही नहीं इन झोपडा धारको में से करीब एक दर्जन लोगो को स्थानीय पुलिस ने 24 घन्टे पहले से ही अपने कब्जे में लेकर यह बर्बरता पूर्वक कार्यवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां करीब 500 झोपडा धारक पिछले 25-30 वर्षो से रहते हैं।जिनके पास सभी सरकारी प्रमाण पत्र हैं।बावजूद इन झोपडा धारको पर मनपा,वन विभाग,कलेक्टर द्वारा समय समय पर कार्यवाई की जाती रहती है।अचरज की बात तो यह है की मुंबई सहित पुरे देश में बरसात शुरू होने के बावजूद भी आज यहां के झोपडो पर बुलडोजर चलाना कहा तक उचित है।सूत्रो का कहना है की किसी उच्च नेता अथवा बिल्डर के इशारे पर पुलिस ने इन झोपडा धारको में से कुछ गिने चुने लोगो को पुलिस ने तोड़क कार्यवाई के 24 घन्टे पहले से नजरकैद कर रखा था।स्थानीय समाज सेवक व सावित्रीबाई फुले रहिवासी संघ के मुखिया रिजवान शेख ने बताया की मनपा वन विभाग व कलेक्टर वालो से भी निर्दयता पूर्वक काम स्थानीय पुलिस ने किया है जिसका हमे दुःख है।हम लोग यहां करीब 30 साल से रहते हैं हमारे पास सभी जरुरी सरकारी प्रमाण पत्र मौजूद हैं।बावजूद इसके इस तरह से तोड़क कार्यवाई करना सरासर अन्याय कारक है।जिसका हमे दुःख है।बताया जाता है की बरसात के समय पुरे देश में कही भी तोड़क कार्यवाई नहीं की जाती है लेकिन मनपा एम पश्चिम विभाग के अधिकारियो ने यह गलत काम कर सैकड़ो परिवारो को बरसात में सड़क पर लाया है जिससे जनता में आक्रोश फ़ैल रहा है।

Comments


bottom of page