top of page
Writer's pictureBB News Live

गोवंडी रफीक नगर में झोपड़ा माफिया सक्रिया

संबंधित मनपा अधिकारी हैं निष्क्रिय


मुंबई। गोवंडी शिवाजीनगर स्थित रफीक नगर के खाड़ी के मेंग्रोज को दफन कर मिटटी भरनी कर उच्च स्तर पर झोपड़े बनाने का काम होने की जानकारी मिली है।जिससे जहां स्थानीय जनता में आक्रोश फ़ैल रहा हैं वही मनपा के संबंधित अधिकारियो की चुप्पी यह दर्शाती है की वे उन झोपड़ा माफियाओ को संरक्षण दे रहे हैं।जिसको लेकर शिवाजी नगर में तरह तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवंडी शिवाजी नगर के रफीक नगर के खाड़ी में प्रतिदिन मिटटी भरनी करने का काम जोरशोर से शुरू है।स्थानीय पुलिस सूत्र बताते हैं की यहां का यह काम प्रमुख झोपडा माफिया इमाम उस्मान शेख,मिटटी माफिया सलाउददीन शेख व मलिक उस्मान शेख कर रहे हैं।गत दिनों एक युवक की हत्या का कारण भी यही झोपड़ा माफिया थे।इसके अलावा गत दिनों इनके ही द्वारा बनाए गए एक झोपड़े में करंट लगने से एक महिला की मौत भी हुई थी।जो मामले शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज बताए जाते है।



बताया जाता है रफीक नगर इलाके में इन झोपड़ा माफियाओ ने अब तक सैकड़ो झोपड़े मेंग्रोज को दफन कर बनाए और 3 से 4 लाख रुपए में इन लोगो ने बेच दिया है।स्थानीय एक विशेष सूत्र ने बताया की इमाम नामक इस झोपड़ा माफिया की छेत्र में दहशत है।जिसके खिलाफ कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हुई है।इन झोपड़ा माफियाओ की गैंग दिन रात इसी काम में जुटी रहती है।एक स्थानीय निवासी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया की इनकी सेटिंग मनपा व पुलिस के कुछ अधिकारियो कर्मचारियों से होने के चलते इनके खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं होती है।जिसके चलते उनका यह धंधा बेरोकटोक चल रहा है।लोगो का यह भी कहना है की अगर सही समय पर मनपा व पुलिस इन पर कार्यवाई नहीं करेगी तो अन्य कई कांड होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Comentarios


bottom of page