top of page
Writer's pictureBB News Live

हेल्थ व बीमा पॉलसी की आड़ में कई लाख की ठगी, घाटकोपर से आरोपी हुआ गिरफ्तार



मुंबई। मुंबई शहर के भोले भाले लोगो को बहला फुसलाकर उनके फर्जी हेल्थ व बीमा पॉलसी निकालकर कई लाख रुपयो की ठगी करने वाले एक आरोपी को पंतनगर पुलिस घाटकोपर पूर्व स्थित नीलयोग स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम पारस चौकसी बताया जाता है।

सूत्रो के अनुसार पारस चौकसी नामक एक युवक ने घाटकोपर पूर्व स्थित नीलयोग मॉल के अंदर हेल्थ पॉलसी और इंश्योरेंस पॉलसी का एक कार्यालय खोला था।जहां अपने पास रखे कुछ लड़के लड़कियो के माध्यम से वह व उसकी टीम के लोग मुंबई के भोले भाले लोगो को बहला फुसलाकर उनके हेल्थ व बीमा की पॉलसी का नकली सर्टिफिकेट बना कर देते थे।जिसकी एवज में वे लोग अच्छी खासी रकम वसूल लेते थे।


सूत्र बताते हैं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पॉलसी धारक अस्पताल में भर्ती हुआ और उसके पॉलसी को डॉक्टरों ने फर्जी बताया।उसके बाद उक्त पीड़ित युवक ने इसकी तह तक जाकर पारस चौकसी व उसके अधीन कार्यरत लोगो की डिटेल निकाली।जब उसे इनके सच्चाई का पता लगा तो उसके पैरो तले की जमीन खिसक गई।उसने फ़ौरन पंतनगर पुलिस स्टेशन पहुँच कर पारस व उसके साथियो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पंतनगर के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रविददत्त सावंत के निर्देश पर यहां की महिला पुलिस अधिकारी कल्पना जाधव की देखरेख में एपीआई के.खरात व उनकी टीम ने पारस व उसके साथियो के खिलाफ मामला दर्ज कर पारस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बताया जाता की पारस शहर के सैकड़ो लोगो के साथ पॉलसी की आड़ में उनके साथ धोखाधड़ी की है।वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक श्री सावंत ने बताया की इस मामले की अधिक जांच हमारी पुलिस कर रही है।

Commentaires


bottom of page