top of page
Writer's pictureBB News Live

काली माँ की पूजा पाठ के नाम पर 3 लाख 50 हजार की ठगी

पीड़ित महिला को पंतनगर पुलिस ने न्याय दिलाया



रवि निषाद/मुंबई। पंतनगर पुलिस की हद में रहने वाली एक महिला को वीडियो कॉल करके काली माँ की पूजा पाठ की आड़ में 3 लाख 54 हजार ठगने वाले ठग के एकाउंट को सीज कर पुलिस ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का काम किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक घरेलू महिला को 28 जुलाई को अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया।जिसे उक्त महिला ने रिसीव कर लिया।कॉल करने वाले युवक ने उक्त महिला से कहा आप जल्द से जल्द काली माता की पूजा करो वरना 24 घण्टे के भीतर आपकी मौत हो जाएगी।इतना सुनते ही उक्त महिला के पैरो तले की जमीन खिसक गई।महिला ने उक्त युवक से बहुत हाथ पैर जोकर मिन्नत की आप कुछ तो करिए।उसके बाद उक्त युवक ने बताया की उस तरह के पूजा पाठ करने में करीब 4 लाख रुपए खर्च होंगे।


पीड़ित महिला ने उस युवक का हाथ पैर जोड़ कर 3 लाख 54 हजार में पूजा करने की बात की।उसके बाद सामने वाले के एकाउंट पर पीड़ित महिला ने धीरे धीरे 3 लाख 54 हजार ट्रांसफर किए।उसके बाद जब सामने वाले का उक्त नंबर बंद हो गया तो उसके समझ में आ गया उसके साथ फ्राड हुआ है।वह फौरन पंतनगर पुलिस स्टेशन पहुँच कर महिला पुलिस निरिक्षक कल्पना जाधव को आप बीती बताई।जाधव ने अपने दक्ष अधिकारी व कर्मचारियों के माध्यम से जिस एकाउंट में महिला ने पैसे ट्रांसफर किए थे उसे सीज कर दिया।


इसकी जानकारी एचडीएफसी बैंक के नोडल अधिकारी को देकर पुलिस ने आरोपी के एकाउंट में बचे 1 लाख 80 हजार पीड़ित महिला के एकाउंट में ट्रांसफर करने का दिशा निर्देश दिया गया।वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रविदत्त सावंत के आदेश पर महिला पुलिस निरिक्षक कल्पना जाधव के मार्गदर्शन में काम करते हुए पीएसआई जयवंत पवार पीएन संतोष गीध व महिला पुलिस कर्मचारी कस्तुरी म्हस्के की टीम ने पीड़ित महिला का पूरा का पूरा पैसा वापस दिलवाया है।पंतनगर पुलिस के इस सराहनीय कार्य से पीड़ित महिला व उसके परिजन बेहद खुश होकर पुरे पंतनगर पुलिस का आभार माना है।

Comments


bottom of page