top of page
Writer's pictureBB News Live

कर्ज में डूबे पुलिस कर्मचारी ने की आत्महत्या


मुंबई। कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाले एक पुलिस कर्मचारी ने कर्ज के चलते अपने रहते घर में आत्महत्या कर ली है।जिसका नाम निखिल गौतम साबले (26) बताया जाता है।


पुलिस के अनुसार कांजुर मार्ग पुलिस स्टेशन की हद के कर्वे नगर बिल्डिंग नंबर पी/1 रूम नंबर 803 में निखिल गौतम साबले (26) नामक पुलिस कर्मचारी रहता था।वह एलए -4- के अधीन कार्यरत था।सूत्र बताते हैं की बक्कल नंबर 180613 धारक निखिल साबले की उसके मुलगांव में शादी तय थी।जब की वह एक्सेस बैंक और एचडीएफसी से कर्ज लिया था जिसका हफ्ता भी वह समय पर नहीं भर पा रहा था।जिसके चलते वह हमेशा नर्वस रहता था।


इसके अलावा अभी तक उसकी शादी भी नहीं हो पाई थी जिससे वह हमेशा गमगीन रहता था।सूत्रो का कहना है की रात करीब 10 बजे जब वह अपने घर में अकेला तभी उसने आत्महत्या कर ली है।इस मामले की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची कांजुर मार्ग पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेजा हैं।इस मामले में पुलिस एडीआर क्रमांक 19/2022 भादवी 174 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की अधिक जांच कांजुरमार्ग पुलिस कर रही है।

Commenti


bottom of page