top of page
Writer's pictureBB News Live

कर्नाटक से मुंबई भागकर आए प्रेमी जोड़े को पंतनगर पुलिस ने खोज निकाला



मुंबई। घाटकोपर पंतनगर पुलिस ने कर्नाटक से मुंबई भागकर आए एक प्रेमी जोड़े को खोज निकाला है।पंतनगर पुलिस के निर्भया पथक के इस सराहनीय कार्य की चौतरफा चर्चा हो रही है।

गौरतलब है की 15 जून 2022 के दिन कर्नाटक के तुममकुरु पुलिस स्टेशन,भावसन्ना गुडीगुलु की पोर्णिमा गंगाधर चड़प्पा (23) नामक युवती अपने प्रेमी देवराज सिद्धप्पा (30) के साथ फरार हो गई थी।जिसकी शिकायत वहां की पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/2022 के अधीन विभिन्न धाराओ के तहत दर्ज की थी।कर्नाटक पुलिस घटना के बाद से उक्त जोड़े की तलाश में जुटी थी।इधर उक्त प्रेमी जोड़ा बार बार अपना ठौर ठिकाना बदली कर पुलिस के साथ लुका छिपी का खेल रहे थे।


बताया जाता है की पिछले एक सप्ताह से वे लोग घाटकोपर पूर्व रमाबाई कॉलोनी में आकर रह रहे थे।उन्हें लगा अब पुलिस हमारा पीछा छोड़ दी होगी।लेकिन कल यानी शुक्रवार 15 जुलाई को कर्नाटक पुलिस उनका लोकेशन ट्रेस करते हुए पंतनगर पुलिस स्टेशन पहुंच गई।पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रविदत्त सावंत के निर्देश पर पीएसआई एस हमरे महिला एएसआई शेख मैडम व पुलिस कर्मचारी पुरुषोत्तम महाजन ने उक्त प्रेमी जोड़े को करीब 5 घन्टे मेहनत कर रमाबाई कॉलोनी के ट्रांजिट कैंप से बरामद कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक श्री सावंत के एक सहयोगी अधिकारी ने बताया की हमारी पुलिस ने उपरोक्त प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कर्नाटक पुलिस को सौंप दिया है।बताया जाता है की पंतनगर पुलिस के निर्भया पथक के इस सराहनीय कार्य की चौतरफा चर्चा हो रही है।

Comments


bottom of page