top of page
Writer's pictureBB News Live

करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बन पाया बकरों का शेड !

देवनार बकरा मंडी के ब्यापारी ग्वाल सभी परेशान

मुंबई। देवनार स्थित कत्लखाना परिसर में गत एक माह पहले बकरा ईद के लिए दिए गए शेड बनाने के कंट्रेक्ट पर सवालिया निशान लग रहा है।प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद भी ठेकेदार की लापरवाही के चलते तय समय पर शेड का निर्माण नहीं हो पाया है।जिससे ब्यापारी ग्वाल सभी परेशान है।जब की बकरा ईद को अब कुछ ही दिन शेष रह गए है।

गौरतलब है की हर साल की तरह इस साल भी मनपा प्रशासन ने देवनार कत्लखाना प्रबन्धक की देखरेख में करीब 13 करोड़ का कंट्रेक्ट देकर बकरा ईद के लिए अस्थाई शेड बनाने का काम शुरू करवाया था।जिसे 28 जून से पहले पूरा करने की समय सीमा तय थी।बावजूद उक्त शेड का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है।जबकि बकरीद के आने में कुछ ही दिन शेष है।ऑल महाराष्ट्र खटीक एशोसीयसन के अध्यक्ष अखिल ताड़े ने इस संबंध् में अनेक शिकायत उच्च स्तर पर की लेकिन कोई फायदा नहीं निकला।उन्हें कत्लखाना प्रबंधन के माध्यम से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।अखिल ने बताया की जो शेड बनाया जा रहा है वह भी एक दम निचले स्तर का है।


ब्यापारियो ग्वालो व शालसेट ब्यापारियो के लिए संबंधित ठेकेदार ने कोई सुबिधा नहीं की है।उन्हें ठहरने व खाने की कोई सुबिधाजनक स्थल नहीं बनाया गया है।जानवरो के लिए भी समुचित ब्यवस्था नहीं की जा रही हैं।जिससे जो जानवर यहां लाए जा रहे हैं उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है।जमील भाई नामक एक दूसरे ब्यापारी ने बताया की मनपा प्रशासन के पैसे को पानी की तरह बहाया गया लेकिन उसका कोई सदुपयोग नहीं।इससे केवल ठेकेदार और संबंधित अधिकारी ही मालामाल हो रहे है यह दुर्भाग्य ही है।इस पर मनपा के उच्च अधिकारियो को उचित निर्णय लेने की मांग भी की गई है।

Comments


bottom of page