top of page
Writer's pictureBB News Live

लेखिका व समाजसेविका कविता सिंह हुईं ' राष्ट्रीय गौरव सम्मान' से सम्मानित



अमित मिश्रा/मुंबई। नालंदा मूल की मशहूर समाजसेविका - लेखिका कविता सिंह को " इंटरनेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कन्ट्रोल आर्गेनाइजेशन" की तरफ से उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्योँ के लिए  सम्मानित किया गया। संस्था के चेयरमैन पंडित मोहित नवामी द्वारा उन्हें अत्यंत आकर्षक ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर 'राष्ट्रीय गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर संस्था ने  कई अन्य कर्मठ समाजसेवीयों व बुद्धिजीवियों को भी उनके द्वारा समाज के हित में किये गए कार्यों को देखते हुए

सम्मानित किया।


बता दें कि ख्यातनाम लेखिका व विभिन्न संस्थाओं से जुड़कर गत कई वर्षों से जरूरतमंदों की निःस्वार्थ सेवा कर रहीं कविता सिंह संस्था में उत्तर प्रदेश की वूमेन सेल की प्रदेश अध्यक्षा भी हैं। इस सम्मान समारोह में भारत के विभिन्न हिस्से से लोग आए हुए थे।कन्याकुमारी तक के लोगों ने इस विशेष आयोजन में शिरकत की थी।

Comments


bottom of page