top of page
Writer's pictureBB News Live

मुंबई सायबर सेल पुलिस की सतर्कता , 24 घन्टे वापस मिले बृद्धा के 15 लाख



मुंबई। पुलिस की सतर्कता से एक बृद्ध के एकाउंट से डेविट हुए 15 लाख रुपए 24 घन्टे के भीतर वापस मिल गए है।जिसकी पुलिस व आम जनता में जोरदार चर्चा शुरू है।

गौरतलब है की मध्य सायबर सेल पुलिस स्टेशन वरली में शनिवार 19 जून को शाम 7 बजे के करीब राजन वामन नाइक नामक एक बृद्ध ने आकर शिकायत की कि उसके एकाउंट से अचानक 15 लाख रुपए डेविट हो गए है।इतना जानकारी मिलते ही यहां के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक किशोर शिंदे एलर्ट हो गए।फ़ौरन उन्होंने अपने सहयोगी पुलिस अधिकारियो व यहां के कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश देते हुए इस मामले की जांच की जिम्मेदारी श्री शिंदे ने पुलिस उपनिरिक्षक मोहिते,पुलिस कर्मी बवडेकर व महिला पुलिस कर्मचारी सावंत को सौंप दी।


पुलिस की जांच पड़ताल में आयटी एक्ट के तांत्रिक जांच में पता चला की उक्त ट्रांजेक्शन बैंक कर्मचारियों व उनके अधिकारियो के गलती से हुई है।श्री शिंदे की पुलिस के कड़ाई के बाद फ़ौरन बैंक द्वारा पीड़ित राजन वामन नाइक को फोन करके बताया गया की आपका पैसा बैंकिंग हार्स में आपको वापस दिया जाएगा।आप कोई भी कंप्लेन अथवा शिकायत ना करें।


यहां के सीनियर किशोर शिंदे ने इस संवाददाता को बताया को सोमवार 20 जून को राजन नाइक को वापस बैंक कर्मचारियों ने फोन कर सूचित किया की आपका 15 लाख रुपए वापस आपके एकाउंट पर जमा किया गया है कृपया इसकी पुष्टी कर लो।उसके बाद राजन नाइक ने बैंक जाकर अपना पास बुक अपडेट कराया तो उनके डेविट हुए 15 लाख रुपए वापस उनके एकाउंट पर जमा हुआ दिखा।तब जाकर नाइक व उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।और ख़ुशी से झूम उठे।

वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक किशोर शिंदे ने बताया की नाइक ने इस सारे घटना क्रम के पश्चात पुलिस स्टेशन पहुँच कर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए मुंबई पुलिस के साथ मध्य सायबर सेल पुलिस की जमकर सराहना की व आभार माना है।

Comments


bottom of page