top of page
Writer's pictureBB News Live

मुंबई में ईडी कार्यालय पर कांग्रेस ने निकाला विशाल मोर्चा



मुंबई। केंद्र की भाजपा सरकार का आज मुख्य हथियार बना ई डी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के निर्देश पर कांग्रेस की तरफ से बेलार्ड स्टेट मुंबई में ई डी कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला गया।अपनी गिरफ्तारी से पूर्व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ई डी का जोर कब तक,जब तक,केंद्र में भाजपा की सरकार है तब तक।मीडिया से उन्होंने सविस्तार से बात करते हुए कहा कि मेरे समझ से ई डी का केवल दो ही अर्थ है।एक तो जब भी कोई केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बोले अथवा बोलना चाहे उसपर ई डी लगा दो।दुसरा यह की ई डी का धौंस दिखाकर अपने पक्ष में मतदान करवा लो।आज की कमर तोड़ महंगाई ने लोगों के अच्छे दिन का सपना तोड़कर रख दिया है।अब केवल मुंबई और महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश की जनता धीरे धीरे कांग्रेस की तरफ लौटने लगी है।केंद्र की फिरका परस्त सरकार कांग्रेस को कमजोर करने के लिए ही हमारी नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ भी ई डी का दुरुपयोग कर रही है।


लेकिन मीडिया के माध्यम से मुंबई और महाराष्ट्र की जनता को बता देना चाहता हूँ कि जब कांग्रेस डेढ़ सौ सालों तक शासन करने वाले अंग्रेजों से नहीं ड़री तो केवल सात साल वालोंं से नहीं डरने वाली है।आज हम गिरफ्तार होगें और छूट भी जायेगें।फिर कल इससे भी अधिक ताकत के साथ सड़क पर इनके खिलाफ उतर जायेगें।और यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक हम इनको दिल्ली की गद्दी से उतार ना लें।महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले,चंद्रकांत हंडोरे,अशोक भाई जगताप,रामगोविंद यादव आदि को गिरफ्तार कर पुलिस आजाद मैदान लेकर गई।जहाँ निजी मुचलके पर सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया।


मोर्चे में सार्वजनिक बांध काम मंत्री अशोक चव्हाण महसुल मंत्री बालासाहेब थोरात,माणिक राव ठाकरे,चरण सिंह सप्रा,मो आरिफ नसीम खान,विधायक प्रणिती शिंदे,कुणाल पाटील, मुंबई कांग्रेस महिला अध्यक्षा अनिशा बागुल,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्रीसिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के मुख्य न्यासी सर्वश्री राजाराम देशमुख,डॉ यशवंत सिंह,कोषाध्यक्ष भूषण पाटील,महासचिव प्रेमबहादुर पप्पू सिंह,राजेश कोटियन,युवक कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर,मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा,मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान,मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष डॉ के आर ढेबरी,पूर्व प्रवक्ता अरुण सावंत,पीसीसी सदस्य गोविंद नायर,एमटी डेविड,एन के कांबले,शशिकांत बांसोडे,नगर सेविका संगीता हंडोरे पुष्पा मामी कोली,जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता,इब्राहिम रॉय मनी,जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत,पूर्व नगर सेवक राजेन्द्र माहुलकर, ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के महासचिव दीपक जोशी, एडवोकेट दिपक शिसोदे,रमेश कांबले, मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,मंगल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष संभाजी लोखंडे,मुरली पिल्लई,किरण गायकवाड़,लक्ष्मण कालखेर,संजय वाघमारे,संतोष तांबे,श्यामजी वाघ,रऊफ शेख,सुरेश भंडारे हरीष सातपुते,चन्द्रकांत चंदू शेणाय,अब्दुल रशीद शेख,हरिश्चंद्र विचारे,दामू कुर्मे,पूर्वी पटेल,रामलाल मिश्रा,रवि रस्तोगी,के  के रॉय,प्रसाद विश्वकर्मा,गुलशन बी डॉ सत्तार खान,दीपाश्री राजेन्द्र सुतार,संगीता सुभाष भालेराव,संगीता गणेश म्हात्रे,प्रज्योति हंडोरे,बापूसाहेब थोरात,वाल्मिकी कांबले,राजदेव यादव जिला अध्यक्ष उत्तर भा प्रकोष्ठ,सतीश दुबे जिला महासउभाप्र,सुग्रीव कनौजिया,रामजनम गुप्ता,जगदीप कांबले,सुधाकर कांबले के अलावा कांग्रेस के सैकडों नेता और हज़ारों कार्यकर्ताओं ने मोर्चा में भाग लिया।

Comentários


bottom of page