top of page
Writer's pictureBB News Live

पंतनगर पुलिस के "निर्भया पथक" ने 4 वर्षीय लड़के को सही सलामत बचाया



मुंबई। घाटकोपर पंतनगर पुलिस की हद में 27 जून को मिले एक 4 वर्षीय लड़के को पुलिस ने उसके परिजनों को खोज कर सही सलामत उनके हवाले किया है।उक्त बच्चा रोता बिलखता रमाबाई कॉलोनी के आंबेडकर पुतले के सामने पुलिस को मिल गया था।

गौरतलब है की रमाबाई कॉलोनी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर पुतले के पास 27 जून को शाम में एक 4 वर्षीय लड़का पुलिस को दिखाई दिया।जिसे पंतनगर पुलिस स्टेशन के निर्भया पथक अधिकारी माधुरी माने, महिला पुलिस कर्मचारी जाधव,पुलिस शिपाही मोरे ने फ़ौरन उक्त लड़के को अपने कब्जे में लेकर उसको विश्वास में लिया।बाद में पुलिस ने उसके माता पिता का नाम पूछा जो बता पाने में वह लड़का असमर्थ था।परेशान हैरान वह लड़का कुछ भी बोलने से डरता था।उसके बाद निर्भया पथक की अधिकारी माधुरी माने ने अपनी टीम में शामिल सहयोगियों के साथ रमाबाई कॉलोनी के हर गली मुहल्ले की ख़ाक छानी बावजूद उस 4 वर्षीय लड़के परिजन नहीं मिले।

बताया जाता है की पुलिस ने यहां की गौसिया मस्जिद से ऐलान करवाया।ऐलान करवाते ही उक्त लड़के के माता पिता उसे खोजते हुए मस्जिद के पास पहुँच गए।पथक की अधिकारी के अनुसार बच्चे के पिता का नाम मोहम्मद इरफान शेख (32) व माता का नाम रिजवना शेख (30) है उनसे कड़ाई से पूछतांछ व उनके सभी डाक्युमेंट की जांच पड़ताल करने के बाद उक्त लड़के को उन्हें सौंप दिया गया है जिसका नाम जहेद शेख (4) है।पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की उसके परिजनों ने जमकर सराहना की है।साथ ही साथ पुलिस का आभार माना है।निर्भया पथक की महिला अधिकारी माधुरी माने व उनकी टीम की जमकर सराहना हो रही है।

Comments


bottom of page