top of page
Writer's pictureBB News Live

आर टी ओ के दंड से परेशान हैं टैक्सी और रिक्शा चालक



मुंबई मुंबई प्रदेश परिवहन प्राधिकरण द्वारा ज़ारी लिए गए नए आदेश और दंड से इन दिनों मुंबई के टैक्सी और रिक्शा चालक काफी प्रताड़ित हो रहे हैं। जिसके चलते टैक्सी व रिक्शा चालकों में मुंबई परिवहन विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

                  बता दें कि मुंबई परिवहन विभाग द्वारा जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक वाहन चालकों द्वारा परिवहन विभाग के नियम का उल्लंघन करने पर लगाए जा रहे दंड की राशि को पांच गुना बढ़ा दिया गया है। नो पार्किंग में प्रवेश करने पर जहां 200 रुपए का पहले दंड लगाया जाता था वहीं आज इसका दंड 1500रुपए वसूला जा रहा है।

                         मजे की बात यह है कि इस दंड के खिलाफ अभी तक मुंबई के किसी भी टैक्सी और रिक्शा चालक यूनियन ने इसके खिलाफ अपनी आपत्ति नहीं दर्ज कराई है। जिसके चलते इन दिनों मुंबई में चलने वाले सभी वाहन चालक आए दिनों परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे थे।

                       

मुंबई के एक रिक्शा चालक अजमत अली हाशमी ने बताया कि कई बार यात्रियों की मजबूरी को देखते हुए हमें नो एंट्री में घुसना पड़ता है। ऐसे में  परिवहन विभाग द्वारा मेरे खिलाफ दंड लगाना गलत है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया  वाहतूक आघाड़ी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने आर टी ओ की ओर से आए दिन लागू किए जा रहे नए कानून पर रोष जताया है। राजा भाऊ सोनटक्के ने बताया कि पिछले दिनों आर टी ओ की ओर से बाइक चलाने वाले के अलावा पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। राजा भाऊ सोनटक्के ने आर टी ओ के हेलमेट वाले मुद्दे पर आपत्ति प्रकट करते हुए कहा कि बाईक पर पीछे महिला अपने बच्चे के साथ बैठी हो तो वह हेलमेट पहनने पर क्या बच्चे को संभाल पाएगी? ऐसा प्रश्न किया है।आर पी आई वाहतुक आघाड़ी के अध्यक्ष राजा भाऊ सोनटक्के ने महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री से बाईक पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य करने की मांग की है।

Comments


bottom of page