1 रिवाल्वर 5 जिंदा कारतुस भी नहीं छोड़े चोर
मुंबई। मुंबई के नेहरू नगर परिसर में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी दिगंबर काले के घर करीब चार लाख की चोरी की घटना घटने की जानकारी मिली है।चोरी की इस घटना में चोरो ने उनका लायसेंसी रिवाल्वर व 5 जिंदा कारतूस भी चोरी कर लिए है।जिसकी शिकायत श्री काले ने नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में कल दर्ज करवाई है।
गौरतलब है की सेवानिवृत्त दिगंबर काले नामक पुलिस अधिकारी कुर्ला पूर्व नेहरू नगर स्थित कामगार नगर के 20 में बी रहते हैं।उनकी पत्नी का काफी लंबे समय से बिमारी के चलते परेल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।श्री काले का बेटा परेल में ही रहता हैं जहां काले भी जादे समय रहा करते हैं।दो दिन पहले जब दिगंबर काले अपने रहते घर कुर्ला में आए तो उनके घर का दरवाजा खुला मिला।घर में से 32 बोर की 1 पिस्टल व 5 ज़िंदा कारतूस व 17 तोले सोने के आभूषण व 40 हजार रुपए नगद गायब मिले।इस मामले की शिकायत श्री काले ने नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में भादवी 380,454, 457 के तहत दर्ज कराई है।जिसकी जांच नेहरू नगर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर काफी तेज गति से कर रही हैं।
Kommentarer