top of page
Writer's pictureBB News Live

शासन प्रशासन सबको चुना लगाने का हुआ काम !

शासन प्रशासन व देवनार के ब्यापारियो को चुना लगाया आफिस चुनावाला ने।

असुविधाओं का अंबार लगा देवनार में।

मुंबई।

बकरा ईद त्यौहार व बरसाती सीजन सर पर है।देवनार कत्लखाना में शेड बनाने वाले आसिफ चुनावाला ने शासन प्रशासन व देवनार में आने वाले ब्यापारियो को चुना लगाने का काम किया है।ऐसा आरोप यहां के ब्यापारी व कई संगठन के लोगो के साथ साथ ऑल महाराष्ट्र खटीक एशोसीयसन के अध्यक्ष व महाराष्ट्र वाहतूक सेना के सचिव हाजी अखिल ताडे लगाया है।जिसको लेकर श्री ताडे सभी संबंधित विभाग को पत्र देकर सबको चुना लगाने वाले के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

गौरतलब है की हर साल की तरह 17 जून को मुस्लिम समाज का प्रमुख धार्मिक त्यौहार बकरा ईद है।जिसके लिए देश के कोने कोने से ब्यापारी अपने जानवर देवनार बकरा मंडी में लाते हैं।उन जानवरो व ब्यापारियो व जानवरो की सुविधा के लिए हर साल मनपा प्रशासन द्वारा करोड़ो रुपये खर्च कर यहां शेड बनवाया जाता है।बताया जाता है की पिछले 15 वर्षो से इसके काम का ठेका आसिफ चुनावाला की कंपनी को दिया जाता जय।गत वर्ष भी करीब 20 करोड़ के काम का ठेका चुनावाला की कंपनी को दिया गया था।इस बार भी उसी को ठेका दिया गया।जिसमे उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार होने की जानकारी मिल रही है।यहां के कई ब्यापारियो संगठन के लोगो से बात करने पर जानकारी मिली है की आसिफ चुनावाला की पहुंच गल्ली से लेकर दिल्ली तक है जिसके सहारे वह हर साल देवनार कत्लखाने के शेड बनाने के काम का कंट्रेक्ट वह लेता है।सबसे घटिया दर्जे का काम कर संबंधित अधिकारियो व कुछ राजनेताओ की जेब भरने के साथ साथ वह सबको चुना लगाने का काम करता है।ऑल महाराष्ट्र खटीक एशोसीयसन के अध्यक्ष व महाराष्ट्र वाहतूक सेना के सचिव हाजी अखिल ताडे ने मांग की है की इसकी उच्च स्तर पर जांच कर चुनावाला की कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करना चाहिए।जिसके लिए श्री ताडे ने सभी संबंधित विभाग से पत्र ब्यवहार किया है।इस संदर्भ में आसिफ चुनावाला से बात करने पर उसने कहा आपको जो बात करनी हो वह देवनार प्रबंधन से बात करो।वही इस मसले पर जब देवनार् के प्रबंधक कमाल पाशा पठान से बात करने पर उन्होंने कहा की इस काम का कंट्रेक्ट सेंट्रल एजेंसी के माध्यम से होता है।हम इस पर कुछ भी बोल नहीं सकते हैं।

Comments


bottom of page