top of page
Writer's pictureBB News Live

तीन मटका जुगार चलाने वाले हुए गिरफ्तार

मुंबई। भोईवाडा पुलिस की हद में कल्याण मटका चलाने वाले तीन आरोपियों को कक्ष 5 की पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है।उक्त आरोपियों के खिलाफ भोईवाडा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्ष 5 के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक घनश्याम नायर व उनकी पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की भोईवाडा पुलिस की हद में कुछ लोग खुलेआम कल्याण नामक मटका जुगार चला रहे हैं।पुलिस ने इस जानकारी को पक्की करके फील्डिंग लगाया।तय समय पर तय स्थल पर पुलिस ने रेड करके तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।उनके खिलाफ पुलिस ने वि.स्था.गु.र.क्र.33/22, भादवी 12 (अ) महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम (CCTNS F.I.R.No.369/22) के तहत मामला दर्ज किया है।


पकड़े गए आरोपियों का नाम संदेष कृश्णा मसूरकर (47), रविंद्र सहदेव जाधव (59) व विनोद बाळकृष्ण अतावर (57) बताया जाता है।पुलिस ने यह कार्यवाई 23 अप्रैल को की है।पकड़े गए आरोपियों के पास से 4,910 रूपये भी पुलिस ने बरामद किया है।यह कार्यवाई प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक घनश्याम नायर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरिक्षक अमोल माली,कक्ष 5 के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सालुंखे,पुलिस हवलदार निरभवने,पुलिस नाइक सिंह व चिलप की टीम ने की है।

Comments


bottom of page