top of page
Writer's pictureBB News Live

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा चेन स्नैचर




उल्हासनगर। उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने अंबरनाथ से एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर ठाणे जिले के कई पुलिस थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी शहजाद महम्मद शुधु (23) के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक रूपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद कर आगे की जांच में जुट गई है। उल्हासनगर के क्राइम ब्रांच के राजेंद्र थोरवे को मुखबिर से जानकारी मिली कि अंबरनाथ, एएमपी रोड, श्मशान भूमि के पास एक शातिर चेन स्नैचर आने वाला है। जिसके ऊपर ठाणे जिला के विभिन्न पुलिस थाने में चेन स्नैचिंग के कई मामले दर्ज है। और उस पर मोका के तहत भी मामला दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने मिली जानकरी के आधार पर मौके पर जाल एक भेजकर जाल बिछाया। तभी एक युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने बिना समय गवाएं युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रूपए का आभूषण बरामद किया है।

वसई- विरार में दो महिलाओं के साथ हुई चैन स्नैचिंग

वसई तालुका के अलग-अलग पुलिस स्टेशन अंतर्गत दो महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की घटना घटी है। दोनों मामले में पुलिस स्टेशन (तुलिंज व विरार ) अज्ञात चैन स्नैचर के ऊपर कलम 392, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनी पंकज यादव (29) क्षेत्र में पांच अंबावाड़ी नालासोपारा पूर्व में रहती है। 11 जनवरी को सोनी मॉर्निग वॉक कर रही थी, जैसे ही सोनी अंबा परिसर स्थित पहुंची, तभी मोटरसाइकिल से दो अज्ञात शख्स आए और महिला सोनी के गले से 19 ग्राम वजन सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में सोनी तुलिंज थाने में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज करवाई है। वही दूसरी घटना में रश्मि पूजारे (43) क्षेत्र के मनवेल पाडा विरार पूर्व में रहती है। 11 जनवरी को मानसी मेडिकल के सामने रश्मि के साथ घटना हुई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो शख्स (उम्र 25 से 30 वर्ष ) महिला के गले से 22 ग्राम वजन सोने के मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। इस मामले में महिला रश्मि ने विरार थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई है।हालांकि, उपरोक्त दोनों मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Comments


bottom of page