top of page
Writer's pictureRavi Nishad

चार साल से लापता महिला व उसकी बच्ची को पुलिस ने खोज निकाला।

चार से लापता माँ बेटी को पुलिस ने किया बरामद।

मुंबई।

घाटकोपर पंतनगर पुलिस ने कड़ी मेहनत कर चार साल से लापता एक महिला व उसकी बच्ची को खोज कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के इस सराहनीय काम की चौतरफा चर्चा हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंतनगर पुलिस की हद से साक्षी उमेश माइन (34) नामक एक महिला अपनी बच्ची के साथ 15 जून 2020 से लापता थी।इस मामले में उसके परिजनों ने मिसिंग केस क्रमांक 52/2020 के तहत मामला दर्ज किया था।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष हमरे व महिला पुलिस कर्मचारी सोनाली शिंदे उक्त लापता महिला की काफी लंबे समय से तलाश कर रहे थे।सूत्र बताते हैं की श्री हमरे व उनकी तांत्रिक जांच के साथ साथ मानवी जांच का सहारा लेकर उक्त महिला को खोजने में सफलता पाई।उसके बाद श्री हमरे व उनकी टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मचारी शिंदे ने काफी प्रयास कर सोमवार 15 जुलाई 2024 के दिन साक्षी व उसकी बच्ची को वैशाली नगर स्थित दातीवली दिवा से बरामद कर मुंबई लाया है।जांच अधिकारी पीएसआई हमारे ने उक्त महिला को उसकी बच्ची के साथ वरिष्ठों के समक्ष हाजिर कर अपना कानूनी प्रक्रिया पूरा किया है।उसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया है।जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पंतनगर पुलिस व जांच करने वाली टीम का आभार माना है।पुलिस के इस सराहनीय काम की चौतरफा चर्चा हो रही है।


Comments


bottom of page