top of page
Writer's pictureBB News Live

चेंबूर के दो विकासको पर मामला हुआ दर्ज

ईओडब्लू पुलिस ने किया गिरफ्तार


मुंबई। मुलुंड निवासी एक युवक की शिकायत पर चेंबूर पुलिस थाने में दो विकासको के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज हुआ है।इस मामले में आरोपी बने उक्त दोनों विकासको को ईओडब्लू पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिनको न्यायालय में पेश कर पुलिस ने शनिवार 19 जनवरी तक पुलिस कस्टडी ली है।

चेंबूर पुलिस के अनुसार मुलुंड निवासी मनीष तुलसीदास ठक्कर (49) ने चेंबूर सिंधी सोसायटी में कार्यालय खोलकर बैठे दो विकासको के माध्यम से एक आलीशान मकान बुक किया था।जिसके ठक्कर ने उन्हें 11 करोड़ 11 लाख 97 हजार 498 रुपए दिए थे।काफी समय गुजर जाने के बाद भी जब उक्त विकासको ने ठक्कर को मकान नहीं दिए तो उन्होंने अपने दिए हुए पैसे को वापस मांगना शुरू किया।लेकिन विकासक विक्की भगवान वाधवानी व अमित भगवान वाधवानी पैसा वापस देने के लिए आनाकानी करने लगे।उसके बाद मनीष ठक्कर ने इसकी शिकायत ईओडब्लू में की।पुलिस की जांच में दोषी पाए गए।जिसके बाद ईओडब्लू पुलिस के दिशा निर्देश पर चेंबूर पुलिस ने यह मामला अपराध क्रमांक 12/2024 भादवी420,409,506 व 34 के तहत दर्ज किया है।उसके बाद इस मामले की अधिक जांच के लिए ईओडब्लू पुलिस रेफर किया है।जिसके बाद कड़ी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने विक्की वाधवानी और अमित वाधवानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां पर मा.न्यायालय ने दोनों आरोपियों को शनिवार 19 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।पुलिस अब इस जांच पड़ताल में जुटी है की उक्त दोनों आरोपियों ने और कितने लोगो के साथ इस तरह की चीटिंग की है।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Comentarios


bottom of page