top of page
Writer's pictureBB News Live

चेंबूर छेड़ा नगर में नशे के सौदागरों का बोलबाला


मुंबई। तिलक नगर पुलिस की हद के चेडानगर के सावित्रीबाई फुले वेलफेयर एशोसीएसन सोसायटी झोपड़पट्टी में 24 घन्टे नशे का कारोबार होने की जानकारी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर छेडानगर स्थित सावित्रीबाई फुले वेलफेयर एशोसीएसन सोसायतटी झोपडपट्टी में रफीक पटरी नामक एक नशे का सौदागर रहता है।उसके पास एमडी (मेफेड्रान),चरस,गांजा, व्हाइटनर व नशे की गोली जैसे अन्य नशे के सामान मिलते हैं।जिसके यहां 24 घन्टे नशेड़ियों की भीड़ रहती है।वैसे तो यह छेत्र तिलकनगर पुलिस की हद में आता है।लेकिन यहां के अधिकतर अधिकारी कर्मचारी उसके पास से अपना नजराना लेते हैं जिसके चलते रफीक पर कोई अंगुली नहीं उठाता है।स्थानीय एक समाजसेवक ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर हमे बताया की उसकी पकड़ ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियो तक है।जिसका फायदा उठाकर वह खुलेआम यहां नशे के सामान बेचता है।जिन्हें साथ देने का काम यहां के झोपडा माफिया करते हैं।गत दिनों यहां के कुछ झोपड़ा माफियाओ के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाई की थी लेकिन उनकी भी पहुंच होने से वे सब बच निकले हैन।यहां के सूत्रो का कहना है की कुर्ला कसाई वाङा वाला साहिद,सैय्यद फानूस बांद्रा वाला व माजिद साबिद खान व सेहरुनिशा बैगनवाड़ी वाली इन सबके सहयोग से ही रफीक पटरी नशे के कारोबार यहां कर रहा है।गत दिनों तिलकनगर पुलिस उपरोक्त लोगो के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/2024 भादवी 385,323, 504,506 व 34 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर उपरोक्त लोगो की धर पकड़ की थी।जिन्हें न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छोड़ दिया था।अब देखना यह होगा की पुलिस रफीक पटरी पर कब अपना शिकंजा कसती है जिसका इन्तजार स्थानीय जनता को है।

Comments


bottom of page