top of page
Writer's pictureBB News Live

छेडानगर के झोपड़धारको से हफ्ता मांगने वालो पर मामला दर्ज,दो गिरफ्तार दो फरार


मुंबई। चेंबूर तिलक नगर पुलिस ने सावित्रीबाई फुले वेलफेयर एशोसिएसन के मोहम्मद रिजवान अमीरुद्दीन शेख की शिकायत पर यहां के झोपडा धारको से महीने का 10 हजार हफ्ता मांगने वाले 4 हफ्ताखोरो पर मामला दर्ज किया है।जिनसे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाया है जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जाते है।

गौरतलब है की छेड़ानगर स्थित हाइवे पर करीब दो दशक से सैकड़ो झोपडा धारक रहते हैं।जिन्होंने सावित्री बाई फुले वेलफ़ेयर एशोसीएसन बनाया है।इसके मुखिया मोहम्मद रिजवान शेख ने पुलिस को बताया की साहिद कुर्ला कसाइवाडा वाला,सैय्यद फानूस बांद्रा वाला,माजिद साबिद खान व सेहरुनिशा अंसारी व उनके साथी मिलकर यहां के झोपडाधारको से प्रत्येकी 10 हजार का हफ्ता मांग रहे हैं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है।पुलिस सूत्र बताते हैं की इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यहां के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक बागुल के निर्देश पर यहां की सबसे तेज तर्रार-डैशिंग महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर पोर्णिमा हांडे ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 83/2024 भादवी 385,323,504,506 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया।श्रीमती हांडे ने पहले अपनी टीम के साथ मिलकर उपरोक्त आरोपियों की सच्चाई व उनके द्वारा किए जा रहे अन्य कर्मकांड की जानकारी निकाली उसके बाद उन्होंने बड़े ही चालाकी से इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया।सूत्र बताते हैं की पकड़े गए दोनों आरोपी न्यायालय से छूटने के बाद पुनः छेत्र में आकर दहशत निर्माण करने का काम कर रहे हैं।इस मामले में शामिल रहे अन्य दो आरोपियों व उनके साथियो को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।बताया जाता है की पोर्णिमा हांडे व उनकी टीम छेड़ानगर हाइवे के दोनों तरफ के झोपडा धारको व यहां के गाला धारको को परेशान करने वाले लोगो पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक बागुल की देखरेख में इस मामले की अधिक जांच पड़ताल पोर्णिमा जी.हांडे व उनकी टीम कर रही है।

Comments


bottom of page