top of page
Writer's pictureBB News Live

जब रक्षक ही बन जाए भक्षक तो आम जनता का क्या ?


मुंबई।

मुंबई पुलिस में कार्यरत एक महिला पुलिस कर्मचारी का शारीरिक शोषण किए जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है।इस मामले में आरोपी दुसरा तीसरा कोई और नहीं वह भी एक पुलिस अधिकारी बताया जाता है।जिसके खिलाफ पंतनगर पुलिस ने मामला दर्ज करके जीरो जीरो के तहत नई मुंबई के सानपाड़ा पुलिस को ट्रांसफर किया है।

पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस में कार्यरत एक महिला पुलिस कर्मचारी की दोस्ती मुंबई के एक पुलिस थाने में कार्यरत एक पुलिस सब इंस्पेक्टर से करीब 2 साल पहले हुई थी।तब पीड़ित महिला पुलिस कर्मचारी अविवाहित थी।दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदली और बाद में जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमे खाकर आपस में संबंध बनाए।बताया जाता है की इन दोनों में जब भी संबंध बने हैं तो नई मुंबई में आरोपी के घर पर ही बने है।सूत्रो का कहना है की अपने प्रेम जाल में फंसा चुके उक्त आरोपी पुलिस अधिकारी ने पीड़िता से धीरे धीरे अलग अलग बहाने बता करके 19 लाख रुपए ऐंठ लिए।इधर पीड़िता की शादी होने के बाद उसने आरोपित से अपनी दुरी बना ली और उसे यह भी मालुम पड़ा की आरोपी अपनी हवस मिटाने के साथ साथ वह उससे केवल पैसे ऐंठ रहा है तो उसके बाद उसने अपना दिया हुआ पैसा उससे वापस माँगना शुरू कर दिया।उसके बाद दोनों में कई बार झगड़े हुए।आखिर में दो चार बार में आरोपी के भाई ने पीड़िता को 14 लाख 61 हजार रुपए वापस किए है।लेकिन जब बाकी के पैसे वापस देने से आरोपी ने मना किया तो मामला गंभीर बन गया।आखिर में पीड़िता ने शनिवार को अपने पति के साथ पंतनगर पुलिस स्टेशन का रुख किया।सूत्रो का कहना है की पंतनगर की पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह मामला दर्ज कर घटना के शुरूआती स्थल को अंकित करते हुए यह प्रकरण जीरो जीरो के तहत नई मुंबई के सानपाड़ा पुलिस को ट्रांसफर किया है।अब इस मामले की अधिक जांच नई मुंबई की सानपाड़ा पुलिस कर रही है।

Comments


bottom of page