top of page
Writer's pictureBB News Live

झुनझूनवाला कॉलेज में सायबर क्राइम पर परिचर्चा


मुंबई। घाटकोपर स्थित झुनझुनवाला कॉलेज के छात्रो के लिए मुंबई शहर में बढ़ते सायबर क्राइम की रोकथाम व उपाय योजना से संबंधित एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।जिसके लिए यहां की उपप्रधानाचार्य वर्षा मैडम व मेडिकल की समृद्धी पाटील ने काफी प्रयास किया है।

गौरतलब है की शहर में बढ़ते सायबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है।जिसकी रोकथाम व उपाय योजना के लिए झुनझुनवाला कॉलेज घाटकोपर की उप प्रधानाचार्य वर्षा मैडम व समृद्धि पाटिल ने एक चर्चा सत्र का आयोजन किया।जिसमे हिस्सा लेकर यहां के छात्र छात्राओ का मार्गदर्शन करने के लिए ईस्ट रीजन सायबर सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के नाम एक मेल किया था।उनके उक्त मेल को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस एस सहस्त्रबुद्धे ने अपने एक्सपर्ट को कालेज में भेजा था।

बताया जाता है की पुलिस कर्मचारी प्रताप जाधव ने इस विषय पर काफी बेहतर तरीके से संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया है।इस कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।इस अवसर पर डॉ.राजेश ,शजयेश खाडे,अभिषेक जामनारे सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।इस अवसर आए हुए सभी मेहमानो का आभार मानने का काम वर्षा ने किया।साथ ही साथ मार्गदतशक पुलिस कर्मचारी प्रताप जाधव को 'इंडिया ' मॅजिक गेम्स अवॉर्ड' 2023/2024 से सन्मानित कर उन्हें प्रमाणपत्र देकर दिया गया है।

Comentários


bottom of page