top of page
Writer's pictureBB News Live

ठाणे में जेब्रा क्रॉसिंग का बदला रंग

नए रंग के जेब्रा क्रॉसिंग को देख वाहन चालक हुए सतर्क

तीन हाथ नाका परिसर में ट्रैफिक पुलिस ने प्रायोगिक तौर पर रंग बदला


Changed color of zebra crossing in Thane

ठाणे। अगर देश के हर शहर की सड़कों को देखे, तो उस पर बनी जेब्रा क्रॉसिंग काले-सफेद रंग की बनी होती हैं। जिसे देखकर हर व्यक्ति इस बात का पता चल जाता है कि इस स्थान से लोग सड़क के एक किनारे से जूसरे किनारे पर आसानी से जा सकते है, लेकिन अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसका रंग काले-सफेद से बदलकर लाल-सफेद कर दिया है। और इसकी पहल मुख्यमंत्री ने अपने ग्रह क्षेत्र ठाणे से की है। अब मुख्यमंत्री के बदलते ठाणे में जेब्रा क्रॉसिंग का रंग बदल कर लाल-सफेद कर दिया गया है। शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त यातायात वाले तीन हाथ नाका परिसर में महा नगरपालिका और ट्रैफिक पुलिस ने प्रायोगिक तौर पर जेब्रा क्रॉसिंग का रंग बदला है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नए रंग के जेब्रा क्रॉसिंग को देख वाहन चालक सतर्क नजर आ रहे हैं और यहां से गुजरते समय सावधानी बरत रहे हैं। इसके अलावा, पैदल चलने वालों को भी सड़क पार करने में सहूलियत होती दिख रही है।

जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

दरअसल तीन हाथ नाका के बाद कैडबरी जंक्शन, माजीवाडा कोपरी की कुछ सड़कों, राम मारुति रोड, स्टेशन रोड आदि सड़कों पर जेब्रा क्रासिंग का रंग लाल-सफेद किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने बताया कि जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की गई है। तीन हाथ नाका पर मुंबई से ठाणे आने जाने वाले वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। सुबह से रात तक ट्रैफिक बनी रहती है।

नियमों का हो रहा था उल्लंघन

ठाणे ट्रैफिक विभाग के डीसीपी डॉ. विनय कुमार राठौड़ ने कहा कि काले-सफेद रंग के जेब्रा क्रॉसिंग को देख पाना मुश्किल हो रहा था और नियम का उल्लंघन हो रहा था। लाल-सफेद रंग की पट्टियां तुरंत नजर आ रही हैं और वाहन चालक रुक रहे हैं। जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रयोग की सफलता को देखते शहर के विभिन्न चौक पर रंग बदला जाना है।

लाल रंग के दिखते लोग सतर्क हो रहे

बीच चौक में फ्लाइओवर के नीचे बीच में फुटपाथ भी बनाया गया है। जेब्रा क्रासिंग को काला-सफेद रंग की बजाय लाल-सफ़ेद किए जाने से वाहन चालक जेब्रा क्रॉसिंग से आगे नहीं आ रहे हैं। लाल रंग के दिखते लोग सतर्क हो रहे हैं।

--

Comentários


bottom of page