top of page
Writer's pictureRavi Nishad

दिलासा सामाजिक प्रतिष्ठान का बहुउद्देशीय केंद्र मनपा एसडब्लूएम विभाग का अवैध कब्जा

मनपा ने 18 साल की लीज को भी किया नजर अंदाज।

मुंबई। चेंबूर मनपा एम पश्चिम विभाग के अधीन के टेंभी पुलिस के नीचे दिलासा सामाजिक प्रतिष्ठान को 18 साल के लिए दिए गए 18×52 के भूखंड पर करीब 30 लाख रुपए स्वंय खर्च से बने बहुउद्देशीय केंद्र को मनपा एस.डब्लू.एम विभाग का अवैध कब्जा होने की जानकारी मिली है।इस मामले को लेकर दिलासा प्रतिष्ठान के लोग अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू किए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में चेंबूर मनपा एम पश्चिम विभाग के संबंधित अधिकारियो ने चेंबूर फाटक टेंभी पुल के नीचे "दिलासा सामाजिक प्रतिष्ठान" को 18×52 की खुले भुखण्ड को 18 वर्ष की लीज पर दिया था।जहां दिलासा सामाजिक संस्था ने करीब 30 लाख रुपए खर्च कर एक बहुउद्देशीय केंद्र बनाया था।मनपा ने पत्र क्रमांक सहा.अभि./घकव्य./6015/एम.प./दिनांक 29/09/2018 को मनपा और दिलासा सामाजिक प्रतिष्ठान के बीच 18 साल के लिए हुआ था।जिसके सारे कागजात प्रतिष्ठान के संचालको के पास है।दिलासा सामाजिक प्रतिष्ठान के प्रभाकर ने बताया की गत दिनों चेंबूर एम पश्चिम का ए/ई संतोष निकालजे अपने दल बल के साथ उक्त स्थल पर आया और उक्त केंद्र का ताला तोड़ कर बुलडोजर चलाने लगा।


मनपा के सूत्र बताते हैं की यहां के कुछ उच्च अधिकारियो के दखल देने पर उक्त निर्माण को तोड़ा नहीं।लेकिन उक्त दबंग अधिकारी ने सारे नियम कानून को ताक पर रखकर उसे कब्जा कर एस.डब्लू.एम.विभाग को सौंपा जहां आज एस डब्लू एम विभाग के लोग आकर बैठते है और देर शाम तक ऐशो आराम करते देखे जाते हैं।कुछ लोग यह भी बताते हैं की उक्त लोग यहां अलग अलग तरह की पार्टियां भी करते हैं जो सरासर गलत है। दिलाशा सामजिक संस्था के पदाधिकारी श्री प्रभाकर का कहना है की इस केंद्र को बनाने के लिए हमारी संस्था ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए है।जिसकी जानकारी यहां के सभी उच्च अधिकारियो को है।मनपा प्रशासन उक्त पैसा हमारी संस्था को वापस करे अथवा उक्त केंद्र नियम के तहत हमे 18 वर्ष उपयोग करने के लिए दे।अन्यथा हम लोग इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मनपा अधिकारियो की होगी।

Comments


bottom of page