top of page
Writer's pictureRavi Nishad

देवनार प्रशासन के सौजन्य से ब्यापारियो की सुविधा हेतु काम शुरू।

देवनार के ब्यापारियो की सुविधा हेतु जीएम की देखरेख में काम शुरू।

म्हाब्यवस्थापक सुनेंगे ब्यापारियो का हर दुःख दर्द।

मुंबई।

देवनार पशुवधगृह के म्हाब्यवस्थापक कलीम पाशा पठान यहां के ब्यापारियो की सुविधा हेतु जानवरो को सही सलामत आवाजाही के लिए यहां के प्रांगण को साफ़ सुथरा बनाने में जुट गए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों देवनार कत्लखाने के ब्यापारी एक साथ मिलकर अपनी विभिन्न मांगो के लिए ऑल महाराष्ट्र खटीक एशोसीयसन के अध्यक्ष हाजी अखिल ताडे के साथ म्हाब्यवस्थापक कलीम पाशा पठान से मुलाक़ात किए थे।जिसके बाद श्री पठान ने ब्यापारियो को आस्वस्थ्य किया था की हम जल्द ही ब्यापारियो की समस्याओ को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे।जिसके तहत श्री पठान शुक्रवार 19 जुलाई के दिन देवनार पशुवधगृह धक्का गेट के पास के खुले मैदान में बारीक गिटटी की भरनी करवाकर उसे जेसीबी से लेबल करवाने का काम शुरू कर दिया है।इसके अलावा जानवर काउंटिंग गेट के आस पास के परिसर को पूरी तरफ साफ़ सुथरा कराने का काम भी श्री पठान करेंगे।उन्होंने बताया की हम यह सब काम ब्यापारियो जानवरो ग्वालो व दलालो की सुविधा हेतु करवा रहे हैं जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।इसके अलावा देवनार प्रशासन की देखरेख में यहां के हर परिसर को स्वच्छ करने का काम भी किया जाएगा।जिससे की यहां आने वाले लोगो को कोई तकलीफ ना हो।

Comments


bottom of page