top of page
Writer's pictureMeditation Music

पढ़ाई के लिए डांटने पर छात्र घर छोड़कर फरार



Students ran away from home after being scolded for studies.
Students ran away from home after being scolded for studies.

ठाणे : ठाणे जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहाड में एक 16 साल के किशोर ने अपना घर छोड़ दिया, क्योंकि उसके पिता ने उसे पढ़ने के लिए कहा, जिस पर वह इसे अनसुना कर दिया, तो पिता ने उसे डांट लगाई। इसके बाद किशोर घर छोड़कर भाग गया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने शनिवार को बताया कि शहाड में पढ़ाई न करने पर माता-पिता द्वारा डांट लगाए जाने के बाद 16 वर्षीय लड़का घर से भाग गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना 25 सितंबर की है।

उल्हासनगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़के के माता-पिता ने उसे पढ़ाई न करने पर डांटा, जिसके बाद वह बुधवार को रात करीब नौ बजे घर से निकल गया। उसके माता-पिता ने दो दिन तक उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। माता- पिता की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की तलाश की जा रही है।

Comments


bottom of page