top of page
Writer's pictureBB News Live

पुणे विद्यार्थी गृह के अध्यक्ष बने राजेंद्र बोऱ्हाडे


मुंबई। पुणे विद्यार्थी गृह या 114 वर्ष पुराना नामांकित शैक्षणिक व सामाजिक संस्था है।इसके अध्यक्ष पद पर मुंबई शाखा के पूर्व विद्यार्थी राजेंद्र बोऱ्हाडे की अगले पांच वर्ष के लिए एक मत से नियुक्ति की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंबेगाव तालुका के कानसे के गांव के मूल रूप से रहने वाले पुणे विद्यार्थी गृह मुंबई शाखा के विद्याभवन वसतिगृह में रहकर अपनी स्कूली शिक्षा व महाविद्यालय शिक्षण पूर्ण करने वाले श्री वोन्हाडे विद्याभवन घाटकोपर में आपली नोकरी करते हुए उन्होंने 2009 इस संस्था के संचालक पद पर कार्य शुरू की थी।पुणे विद्यार्थी गृह के प्रमुख सदस्य व कॉलेज के प्रधानाध्यापक श्री पाठक जी ने बताया की राजेंद्र बोन्हाडे जी 2016 से 2021 मतलब पांच वर्ष तक वह खजिंदार के रूप में अपना कार्यभार संभाले हैं।

उन्होंने संस्था में कई उल्लेखनीय कार्य किया है जिसके चलते हुए उन्हें इस पद पर सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया है।जिसका हम सबको उन पर अभिमान है।पूर्व कार्याध्यक्ष प्राचार्य कृ.ना. शिरकांडे ने कहा है की श्री बोन्हाडे के उल्लेखनीय कार्य को देख संस्था के संचालक मंडल ने उनकी इस पद पर नियुक्ति की है।उन्होंने यह भी बताया की इसी तरह उप- कार्याध्यक्ष के तौर पर सुभाष जिर्गे,कार्यवाह के रूप में संजय गुंजाल,कोषाध्यक्ष के पद पर कृष्णाजी कुलकर्णी व कुलसचिव के पद पर दिनेश मिसाल की नियुक्ति की गई है।संस्था के अन्य सभी सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन कर मन पूर्वक हार्दिक हार्दिक शुभेच्छा दी है।

Comentários


bottom of page