top of page
Writer's pictureRavi Nishad

प्रथमेश संस्था के माध्यम से महिलाओ को सशक्त बनाने का काम शुरू।

प्रथमेश इको फ्रेंडली संस्था महिलाओ को शसक्त बनाने में है जुटी !

सैकड़ो महिलाएं स्वयं रोजगार के लिए ले रहीं हैं प्रशिक्षण !

मुंबई।

कुर्ला नेहरू नगर के कामगार नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था के रूप में जान पहचान बना चुकी प्रथमेश इको फ्रेंडली संस्था इस समय महिलाओ को सशक्त बनाने में जुटी हुई है।इस संस्था के माध्यम से सैकड़ो महिलाओं छात्राओ व युवतियों को स्वंय रोजगार के गुर सिखाए जा रहे हैं।

                    प्रथमेश इको फ्रेंडली संस्था की संस्थापिका अध्यक्षा जयश्री संदीप गजाकोश व उनकी बेटी संजना गजाकोश इस समय मुंबई शहर के कई जगहों पर अपनी सेवा देकर छात्राओ, युवतियों,महिलाओ को स्वंय रोजगार के लिए प्रशिक्षण दे रही हैं।साथ ही साथ संजना इस समय कई जगहों पर स्वंय खर्च से महिलाओ को बच्चों के खाने पीने के बस्तुओं व चित्रकला हस्तकला का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए जोर दे रही हैं।इस संस्था की अध्यक्षा जयश्री गजाकोश ने बताया की हमारी संस्था के माध्यम से महिला बचत गट की महिलाओ को साथ लेकर पिछले कई सालों से इको फ्रेंडली श्री गणेश मूर्तियो का निर्माण करने का काम होता है।हमारे यहां बनाई गई श्री गणेश जी की सैकड़ो मूर्तियां विदेशो में भेजी जाती हैं।मुंबई के नामी गिरामी फ़िल्मी हस्तियां भी अपने अपने घरो में हमारे यहां बनी इको फ्रेंडली श्री गणेश मूर्तियां ले जाकर गणेशोत्सव के दौरान स्थापित करते हैं।जो की विसर्जन के बाद चंद मिनट में पानी में विलीन हो जाती हैं।जिससे पर्यावरण को कोई हानि नहीं होती है।श्रीमती ने यह भी बताया की यह संस्था वोमेन एंपावरमेंट के लिए ही पिछले एक दशक से काम कर रही है।जिसके माध्यम अब तक सैकड़ो युवतियां सशक्त होकर स्वंय रोजगार कर रही हैं।संजना गजाकोश के अनुसार हमारा व हमारी संस्था का लक्षय है की हमारे माध्यम से जादा से जादा महिलाएं सशक्त होकर अपने लक्षय को प्राप्त करे और स्वावलंबीय बने जिसके लिए हम और हमारी संस्था काम कर रही है।इसी के तहत 7 अगस्त को अकोला में महिलाओ के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो महिलाएं शामिल होकर इको फ्रेंडली श्री गणेश मूर्तियां बनाने का गुर सीखा है। 


Comentarios


bottom of page