top of page
Writer's pictureBB News Live

बकरा व्यापारियों से हफ्ताखोरी करने पर मामला दर्ज



देवनार पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में


मुंबई। जोन 6 के अधीन के देवनार बकरा मंडी के ब्यापारियो से हफ्ताखोरी करने वाले फर्जी पशुप्रेमी प्रतिक ननावरे सहित अन्य पर पुलिस ने हफ्ता उगाही सहित अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।

गौरतलब है की नई के बेलापुर में रहने वाला फर्जी पशुप्रेमी प्रतिक ननावरे,उसका साथी गणेश नकाते,विनोद नकाते नामक हफ्ताखोर काफी लंबे समय से देवनार बकरा मंडी के ब्यापारियो से प्रोटेक्शन मनी के तहत हफ्ता मांगने का काम करते थे।बताया जाता है की इस मामले की अनेक शिकायत यहां के ब्यापरियो ने की लेकिन मामला ज्यो का त्यों था।देवनार बकरा मंडी के प्रमुख ब्यापारी आदिल काथावाला ने बताया की जब पानी सर के उपर से जाने लगा तो हमने इस मामले को लेकर गल्ली से लेकर दिल्ली तक के उच्च अधिकारियो के पास इसकी शिकायत की।जिसके बाद इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख,पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत,सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशांक शेलके व अपराध निरीक्षक मुलानी के मार्गदर्शन परी.पुलिस सब इंस्पेक्टर पी.जी. पाटिल ने अपराध क्रमांक 284/2024 भादवी 384, 385,34 व 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।जिसमे फर्जी पशुप्रेमी प्रतिक ननावरे,गणेश नकाते,विनोद नकाते सहित अन्य आरोपियों का समावेश बताया जाता है।पुलिस के एक अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया की उपरोक्त हफ्ताखोरो का मुखिया प्रतिक ननावरे है।जिसके चलते इन हफ्ताखोरो का वसूली का धंधा बेरोकटोक चल रहा था।सूत्रो का यह भी दावा है की उपरोक्त हफ्ताखोर महीने में 20 से 25 लाख रुपए की हफ्ता वसूली देवनार के ब्यापारियो व ट्रांसपोर्टरों से करते थे।जिन्हें प्रतिक ननावरे नामक फर्जी पशुप्रेमी व उसके साथी आशीष बारीक का समर्थन प्राप्त था।एक अधिकारी ने बताया की प्रतिक ननावरे,आशीष बारीक मुंबई शहर के अधिकतर मटन व वीफ शॉप के दुकानों से हफ्ते की वसूली करते है।इनके खिलाफ अनेक हफ्ता उगाही के मामले दर्ज हैं जिसमे गुजरात महाराष्ट्र के खालापुर,नई मुंबई के पुलिस थानो का समावेश है।बताया तो यह भी जाता है की देवनार पुलिस द्वारा हफ्ताखोरो पर मामला दर्ज होते ही उपरोक्त तथाकथित आरोपी भूमिगत हो गए हैं।जिनकी तलाश यहां के अपराध पुलिस निरीक्षक श्री मुलांनी की देखरेख में पीएसआई पी जी पाटिल व उनकी टीम कर रही है।इस संदर्भ में देवनार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री शेलके ने कहा है की उपरोक्त आरोपियों को हमारी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

Comments


bottom of page