top of page
Writer's pictureBB News Live

मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में दिन दहाड़े गोली चलाने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में चली थी गोलियां


मुंबई। ईस्ट रीजन की हद के चुनाभट्टी इलाके में 24 दिसंबर को दिन दहाड़े गोली चलने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने 8 घन्टे के भीतर गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा लिया है।पकड़े गए आरोपियों का नाम सागर संजय सावंत (36),सनील उर्फ़ सन्नी बालाराम पाटिल (37),नरेंद्र ऊर्फ ननय गजानन पाटिल (42) व आशुतोष उर्फ़ देवीदास गावंड (25) बताया जाता है।इस घटना की पुष्टि पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत ने की है।

गौरतलब है की रविवार करीब 3.15 बजे चुनाभट्टी में 15 से 16 राउंड गोली चलने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी।जबकि एक नाबालिग युवती सह तीन अन्य लोग गंभीर जख्मी हुए हैं।जिन्हें इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत ने मिडिया को बताया की हमने इस मामले की जांच पड़ताल व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 9 टीम का गठन किया था।

हमारी पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तांत्रिक जांच करते हुए सभी 4 आरोपियों को घटना घटने के 8 घन्टे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।उन्होंने यह भी बताया की मृतक युवक व आरोपियों में पुरानी रंजिश के चलते यह घटना घटी है।मृतक का नाम सुमित एरुंकर बताया जाता है।जबकि इस घटना में एक नाबालिग युवती सहित अन्य 3 लोग गंभीर जख्मी हुए हैं।जिनका इलाज शुरू है।

श्री राजपूत के अनुसार हमने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 9 टीमो का गठन किया था।जिसके चलते घटना के 8 घन्टे के भीतर सभी आरोपी पकड़े गए हैं।इस मामले में चुनाभट्टी पुलिस ने 302,307,120 बी सह भादवी 3,25 सह कलम 37 (1) अ 135 मकोका के तहत मामला दर्ज किया था।इस मामले में पकड़े गए आरोपियों का नाम सागर संजय सावंत (36),सनील उर्फ़ सन्नी बालाराम पाटिल (37),नरेंद्र उर्फ़ नान्या गजानन पाटिल (42) व आशुतोष उर्फ़ बाबू देवीदास गावंड (25) बताया जाता है।

पकड़े गए सभी आरोपियों को कल न्यायालय पेश किया गया जहां पर मा.न्यायाधीश ने 12 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस निरीक्षक विक्रम चव्हाण व उनकी टीम कर रही हैं।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंकुश गायकवाड़ की देखरेख में बनी टीम में पुलिस निरीक्षक काटे,दुबल व सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ काले,सचिन सरडे,प्रदीप पाटिल,किशोर झेटिंग,भूषण मोरे,भारत जाधव,राहुल वाघमारे,पुलिस उपनिरिक शरद नानेकर,अजय गोल्हार,विक्रम सिंह देशमुख,प्रवीण राछे और जोन 6 के डिटेक्शन स्टाफ शामिल था।

Comments


bottom of page