top of page
Writer's pictureMeditation Music

विदेशी ने बनवाया भारतीय पासपोर्ट...



Foreigner made Indian passport... fraud by obtaining fake certificate!
Foreigner made Indian passport

फर्जी प्रमाणपत्र हांसिल कर धोखाधड़ी !

मुंबई : विदेशी नागरिक द्वारा भारतीय पासपोर्ट बनाये जाने के मामले में आज़ाद मैदान पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पणजी में नकली पासपोर्ट की जानकारी सामने आने पर पासपोर्ट जब्त हो गया। इसके बाद असली पासपोर्ट रिन्युअल करने के चक्कर में आरोपी फंस गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में फ्रांसिस एग्नेलो दासिल्वा नामक आरोपी पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र हांसिल कर पासपोर्ट प्राप्त किया था।

उसके पास दो भारतीय पासपोर्ट मिले जिसमें अलग अलग जन्म प्रमाण पत्र लगाया गया था। आरोपी ने पासपोर्ट रिन्यूल के लिए पणजी में एप्लिकेशन किया था। लेकिन पासपोर्ट विभाग को पता चल गया कि आरोपी के पास दूसरा भी पासपोर्ट है जिसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर हांसिल किया गया है।

इस वजह से विभाग ने पासपोर्ट जब्त कर लिया। चुकी उसका पासपोर्ट जब्त हो गया था इस वजह से उसे उसका पासपोर्ट रिन्यू करवाने के लिए अप्लीकेशन करना पड़ा जिसमें फर्जी पासपोर्ट का खुलासा हुआ और अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तंजानिया का नागरिक है उसका जन्म तंजानिया के दार इस सलाम नामक जगह पर 1959 में हुआ था। इसके बाद 1969 में पासपोर्ट लेकर अधिकारिक तौर पर भारत में आया। इसके बाद वह यहीं रहने लगा और समय समय पर उसे रिन्यू करवाने लगा था। लेकिन बाद में उसने उसने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर भारतीय पासपोर्ट बनवाया अजर एक बार उस पासपोर्ट पक़र विदेश भी जाकर आया है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Comentarios


bottom of page