top of page
Writer's pictureBB News Live

समाजसेवक फैसल सिद्धिकी पर लगे आरोप निकले निराधार


 


समाजसेवक फैसल सिद्धिकी
samajsevak faisal siddhiqui

राहुल तिवारी/मुंबई। मानखुर्द निवासी सामाजिक कार्यकर्ता फैसल सिद्धिकी पर कुछ दिनों पहले लगे आरोप निराधार सिद्ध हुए। फैसल सिद्धिकी सामाजिक कार्यों को लगातार अंजाम देते रहे हैं। पूर्व में वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अच्छी छवि तैयार कर इलाके के लिए चीर परिचित चेहरा बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले नवी मुंबई अपराध शाखा क्रमांक 3 के द्वारा गुटखा से भरा ट्रक पकड़ा गया था। जिसमें कुछ अराजक तत्वों ने फैसल सिद्धिकी का नाम लिया था, लेकिन इन्होंने उच्च न्यायालय में सुनवाई की अपील की। वही उच्च न्यायालय ने अस्पष्ट तौर पर इन पर लगे सारे आरोपों को गलत करार दिया। कही ना कही यह कहा जा सकता है कि असत्य पर सत्य की विजय हुई भूपेंद्र सिन्हा की माने तो फैसल सिद्धिकी ने कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाकर लोगो की सहायता की है। और कुछ लोग इन्हे बिना कारण बदनाम करने की कोशिश करते है।  

Comments


bottom of page