top of page
Writer's pictureRavi Nishad

सेंधमारी करने वाला 25 वर्षीय चोर गिरफ्तार।

सेंधमारी करने वाला 25 वर्षीय चोर गिरफ्तार।

मुंबई।

ट्रांबे पुलिस की हद में हुई एक सेंधमारी के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांबे पुलिस की हद में रहने वाले आरिफ मोहम्मद अकबर शेख के घर 11 जुलाई की रात में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी की गई थी।ट्रांबे पुलिस ने यह मामला आपराध क्रमांक 365/2024 बीएनस 305,331 (4) के तहत दर्ज किया था।बताया जाता है की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिंदे के निर्देश पर यह मामला डिटेक्शन अधिकारी पीएसआई शरद नानेकर व उनकी टीम को सौंपा गया था।पुलिस सूत्र बताते हैं की शरद नानेकर व उनकी टीम ने इस मामले में तांत्रिक व मानवी जांच पड़ताल के जरिये आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार इस मामले में पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद जलालुद्दीन सूफी नूर मोहम्मद उर्फ़ चिकना (25) बताया जाता है।जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत पहले से कुल 7 मामले दर्ज बताए जाते है और वह चिता कैंप का ही रहने वाला एक पेशेवर चोर हैं।ट्रांबे पुलिस ने यह उत्तम कामगिरी पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिंदे व पुलिस निरीक्षक श्री खान के नेतृत्व में की है।जिसमे डैशिंग पुलिस उपनिरीक्षक शरद नाणेकर,यहां के पुलिस उपनिरीक्षक राहुल भोई,एएसआई रमेश धुमाल, पुलिस हवलदार आव्हाड,लेंभे व देशमुख का समावेश था।

Comments


bottom of page