मुंबई। चेंबूर आरसीएफ पुलिस की हद में 2016 में घटी एक घटना के आरोपी को पुलिस 7 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।उक्त आरोपी का नाम रफीक सफीक शेख 29 बताया जाता है। पुलिस के अनुसार आरसीएफ पुलिस ने वर्ष 2016 में अपराध क्रमांक 126/2016 भादवी 454,457 व 380 के तहत एक मामला दर्ज किया था।जिसका सी.सी.नंबर - 2372/PW/2016 है।
इस मामले का आरोपी रफीक सफीक शेख तभी से फरार था।पुलिस को मिली गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेप लगाकर गिरफ्तार किया है।आरसीएफ पुलिस थाने के एपीआई मांढरे व उनकी टीम को कुर्ला न्यायालय के 52 वे कक्ष के न्यायाधीश ने इस मामले में स्टैंडिंग एन बी डब्लू वारंट दिया था।जिसके आधार पर श्री मांढरे व उनकी टीम आरोपी रफीक सफीक शेख की तलाश में थे।
शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को मानखुर्द लल्लू भाई कंपाउंड की एक इमारत से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी के रिकार्ड खंगालने पर पुलिस के रिकार्ड में उसके खिलाफ अलग अलग कुल 10 मामले दर्ज हैं।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुरलीधर करपे,पुलिस निरीक्षक महेंद्र शिंदे की देखरेख में सहायक पुलिस निरीक्षक किरण मांढरे व उनकी टीम ने यह कार्यवाई की है।